लखनऊ, 08 दिसम्बर। मैनपुरी लोकसभा (Mainpuri Lok Sabha) सीट और पांच राज्यों की छह विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना गुरुवार को शुरू हो गई। गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजों के साथ आज यूपी उपचुनाव नतीजे घोषित किए जाएंगे। यूपी में रामपुर सदर और कटौली, ओडिशा में पदमपुर, राजस्थान में सरदारशहर, बिहार में कुरहानी और छत्तीसगढ़ में भानुप्रतापपुर ऐसी विधानसभा सीटें हैं जहां 5 दिसंबर को उपचुनाव हुए थे। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुए मैनपुरी संसदीय क्षेत्र में 54.37 प्रतिशत मतदान हुआ। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या सपा उस सीट को बरकरार रख पाएगी जिसे मुलायम ने 1996 से पांच बार जीता है, जिसमें 2019 का लोकसभा चुनाव भी शामिल है। भाजपा की जीत विपक्षी दल के लिए एक बड़ा झटका होगी, जिसने कुछ महीने पहले अपना गढ़ आजमगढ़ खो दिया था।
मैनपुरी लोकसभा सीट से आगे चल रहीं डिंपल यादव
सपा प्रत्याशी डिंपल यादव (Dimple Yadav) मैनपुरी लोकसभा सीट से अब तक कुल 16,933 मतों से आगे चल रही हैं। रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने मैनपुरी की सभी 5 सीटों पर भाजपा को पीछे छोड़ दिया है। मैनपुरी सदर, करहल, भोगांव, जसवंत नगर और किशनी में डिंपल को बढ़त मिल रही है।
#मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव | सपा प्रत्याशी डिंपल यादव अब तक कुल 16,933 मतों से आगे चल रही हैं, मतगणना जारी है.
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 8, 2022
(फाइल तस्वीर) pic.twitter.com/IOR8MvJeJw
Source : Uni India - Post By : suhas Thu, Dec 08, 2022, 10:36