भारतीय महिला हैंडबॉल टीम ने एशियन गेम्स के लिए किया क्वालीफाई

Wed, Dec 07, 2022, 09:31

Source : Uni India

नई दिल्ली 07 दिसम्बर (वार्ता)। कोरिया (Korea) के इंचियोन में 24 नवंबर से चार दिसंबर तक खेली गयी 19वीं एशियन महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप (Asian Women's Handball Championship) में छठां स्थान हासिल करने के साथ भारतीय महिला हैंडबॉल टीम (Indian women's handball team) ने आगामी एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई कर लिया है। भारतीय लड़कियों का वापसी के बाद नई दिल्ली के करनाल सिंह स्टेडियम में एक समारोह में वापसी के बाद स्वागत किया गया। हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के तत्वावधान में आयोजित इस समारोह में हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के महासचिव डा.तेजराज सिंह व कार्यकारी निदेशक डा.आनन्देश्वर पाण्डेय सहित रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड के स्पोर्ट्स कोआर्डिनेटर रविंदर बुधानिया और दिल्ली जिला हैंडबॉल संघ के सचिव जसबीर सिंह बिस्ला ने खिलाड़ियों को उनकी इस उल्लेखनीय सफलता के लिए बधाई दी। इसके साथ ही आगामी अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंटों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी। कार्यकारी निदेशक डा.आनन्देश्वर पाण्डेय ने कहा कि मुझे विश्वास है कि निकट भविष्य में आपके प्रदर्शन में और सुधार होगा और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपना दबदबा कायम करेंगे।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups