लगातार दूसरी बार सीरीज हारा भारत

Wed, Dec 07, 2022, 08:13

Source : Hamara Mahanagar Desk

 लगातार दूसरी बार सीरीज हारा भारत: जानिए क्या कहते हैं आंकड़े ?

India Vs Bangladesh।  कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की 28 गेंद पर 51 रन नाबाद पारी के बावजूद भारत दूसरे वनडे में बांग्लादेश से 5 रन से हार गया। 272 रन के टारगेट का पीछा करते हुए भारत ने 49.4 ओवर में 9 विकेट पर 260 रन बनाए थे। आखिरी दो गेंदों पर दो छक्कों की जरूरत थी। रोहित ने 5वीं गेंद पर छक्का जमा दिया। लेकिन आखिरी गेंद पर वे ऐसा नहीं कर सके। इसके साथ ही बांग्लादेश ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है।यह भारत की बांग्लादेश में वनडे सीरीज में लगातार दूसरी सीरीज हार है। इससे पहले 2015 में बांग्लादेश ने भारत को वनडे सीरीज में 2-1 से हराया था।

आखिरी 3 ओवर में चाहिए थे 40 रन
अंगूठे की चोट के कारण रोहित शर्मा इस पारी में ओपनिंग नहीं कर पाए। वे नौवें नंबर के बल्लेबाज के तौर पर उतरे। आखिरी तीन ओवर के खेल में भारत को 40 रन की जरूरत थी। 48वें ओवर में मोहम्मद सिराज (Mohammad Siraj) स्ट्राइक पर थे और रोहित नॉन स्ट्राइक पर। मुस्तफिजुर रहमान ने इस ओवर में सिराज को 1 रन भी नहीं लेने दिया।अब आखिरी दो ओवर में भारत को जीत के लिए 40 रन की जरूरत थी। महमूदुल्लाह के इस ओवर में 20 रन आ गए। रोहित इस ओवर की पहली और तीसरी गेंद पर छक्का जमाया था। इसके अलावा उन्होंने दो डबल और एक सिंगल भी लिया था। तीन रन वाइड के रूप में मिले थे।

आखिरी 6 गेंदों पर भारत को 20 रन की जरूरत थी

  • मुस्तफिजुर की पहली गेंद को रोहित डॉट खेल गए। गेंद उनके बल्ले से नहीं लगी।
  • दूसरी गेंद को रोहित डीप थर्ड मैन की ओर 4 रन के लिए खेल दिया।
  • तीसरी गेंद पर भी रोहित थर्ड मैन की ओर चौका जमाया।
  • रोहित ने चौथी गेंद को स्वीप करने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हुए। यह डॉट गेंद रही।
  • भारतीय कप्तान ने पांचवीं गेंद को सामने साइट स्क्रीन की ओर 6 रन के लिए भेज दिया।
  • आखिरी गेंद यॉर्कर लेंथ की थी। रोहित इस पर ठीक से शॉट नहीं लगा सके और कोई रन नहीं बना। इस तरह भारत 5 रन से मैच हार गया।

 बांग्लादेश की ओर से इबादत हुसैन ने 3 विकेट झटके। मेहदी हसन और शाकिब अल हसन ने एक समान 2-2 विकेट मिले। जबकि मुस्ताफिजुर रहमान के हिस्से में एक विकेट आया। टॉस जीतकर बैटिंग करने उतरे बांग्लादेश ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 271 रन बनाए। मेहदी हसन मिराज (100) उसकी ओर से टॉप स्कोरर रहे। जबकि महमूदुल्लाह ने 77 रन बनाए। भारत की ओर से वाशिंगटन सुंदर ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। जबकि उमरान मलिक और मोहम्मद सिराज को 2-2 सफलताएं मिलीं।

ओपनर्स ने बनाए 13 रन
भारत की ओपनिंग जोड़ी 13 रन के टीम स्कोर पर पवेलियन लौट गई। विराट कोहली 5 रन बनाकर आउट हुए तो शिखर धवन ने 8 रन बनाए। कोहली लगातार दूसरे मुकाबले में दहाई के स्कोर तक नहीं पहुंच पाए। पिछले मैच में वे 9 रन ही बना सके थे। वे कप्तान रोहित शर्मा की जगह उतरे थे। रेगुलर ओपनर रोहित फील्डिंग के वक्त चोटिल हो गए थे। वे ओपनिंग के लिए नहीं आए।

कैसे गिरे टीम इंडिया के विकेट

  • विराट कोहली : इबादत हुसैन ने बोल्ड कर दिया।
  • शिखर धवन : रहमान ने मेहदी हसन मिराज के हाथों कैच कराया।
  • वाशिंगटन सुंदर : शाकिब ने लिटन दास के हाथों कैच कराया।
  • केएल राहुल : मेहदी हसन ने स्लोअर बॉल डाली, राहुल विकेट के सामने की बॉल चूके और LBW हो गए।
  • श्रेयस अय्यर : मेहदी हसन की गेंद पर बड़ा शॉट खेलना चाहते थे। डीप मिडविकेट पर अफीफ के हाथों कैच हुए।
  • अक्षर पटेल : इबादत हुसैन की बॉल पर एक्सट्रा कवर में शाकिब को कैच दे बैठे।
  • शार्दूल ठाकुर : शाकिब अल हसन की बॉल पर स्टंप के पीछे मुशफिकुर रहीम ने कैच किया।
  • दीपक चाहर : इबादत हुसैन की बॉल पर नजमुल हुसैन को कैच दे बैठे। 

सुंदर ने एक ओवर में लिए 2 विकेट, हैट्रिक से चूके


वाशिंगटन सुंदर ने 2 बॉल पर 2 विकेट लिए। उन्होंने 19वें ओवर की 5वीं बॉल पर मुशफिकुर रहीम (12) को धवन के हाथों कैच कराया और आखिरी बॉल पर अफीफ हुसैन (0) को बोल्ड कर दिया। हालांकि सुंदर अपनी हैट्रिक पूरी नहीं कर सके, लेकिन उन्होंने 3 विकेट लिए। पहले उन्होंने शाकिब अल हसन (8) को धवन के हाथों कैच कराया था।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups