Alliance Air : जगदलपुर से दिल्ली तक शुरु हो सकती है सीधी उड़ान

Wed, Dec 07, 2022, 03:53

Source : Uni India

जगदलपुर, 07 दिसम्बर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के जगदलपुर (Jagdalpur) से नयी दिल्ली तक के लिए जल्दी ही सीधी उड़ान सेवा शुरु हो सकती है। सूत्रों के अनुसार जगदलपुर को हैदराबाद और रायपुर से हवाई मार्ग के जरिए जोड़ने वाली विमानन कंपनी अलायंस एयर (Alliance Air) जल्द ही जगदलपुर से नई दिल्ली तक की सीधी उड़ान सेवा शुरू करने की तैयारी में है। इसके लिए मुख्यालय को चार प्रस्ताव भिजवाए गए हैं। जिसे भी पारित किया जाएगा, उसके अनुसार यहां से सेवाएं प्रारंभ की जाएंगी।
एयरपोर्ट सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक प्रस्ताव में जगदलपुर और नई दिल्ली के बीच जिन शहरों को जोड़ने की राय दी गई है, उसमें इंदौर, भोपाल और बनारस का जिक्र है। इस तरह से कुल 4 प्रस्ताव तैयार कर भिजवाए गए हैं। स्टेशन प्रबंधक पवन शर्मा ने बताया कि प्रस्ताव को जल्द स्वीकृति मिल जाने की उम्मीद है। आंतरिक सर्वे में जो फीडबैक मिला, उसे आधार बनाकर दिल्ली का रूट मांगा गया है।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups