नयी दिल्ली, 07 दिसंबर(वार्ता) दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली नगर निगम (mcd) चुनाव के लिए बुधवार अपराह्न तक हुयी मतों की गिनती में बहुमत का आंकड़ा पर कर लिया है। राज्य चुनाव आयोग के मुताबिक एमसीडी चुनाव (mcd election) में ‘आप’ ने 126 और भाजपा ने 97 सीटें जीती हैं जबकि कांग्रेस को सात और अन्य को तीन सीटें मिली हैं। नतीजे आज अपराह्न तीन बजे तक आ जाएंगे। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इस मौके पर ट्वीट किया,“ एमसीडी में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) पर भरोसा जताने के लिए दिल्ली की जनता का दिल से आभार। दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे नकारात्मक पार्टी को हराकर दिल्ली की जनता ने ईमानदार और कर्मठ अरविंद केजरीवाल जी को जिताया है। हमारे लिए यह सिर्फ जीत नहीं, बड़ी जिम्मेदारी है।”
उत्तर प्रदेश: AAP ने 126 सीटों के साथ बहुमत का आंकड़ा पार किया। जिसके मद्देनज़र आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रयागराज में जश्न मनाया। pic.twitter.com/N3SlBulGx6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 7, 2022
#WATCH दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया आम आदमी पार्टी के कार्यलय पहुंचे। pic.twitter.com/8EBBfrybKM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 7, 2022



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Dec 07 , 2022, 02:58 AM