कोटा, 07 दिसंम्बर (वार्ता)। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोडो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) आज शाम को कोटा शहर की सीमा के बाहर जगपुरा पहुंच जाएंगे। गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज सुबह दरा क्षेत्र में हिरियाखेड़ी में रात्रि विश्राम के बाद दरा रेलवे स्टेशन के बाहर से शुरू हुई।
यात्रा में गांधी के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट (Sachin Pilot) सहित अन्य कई नेता भी चल रहे हैं। कांग्रेस पार्टी नेतृत्व की ओर से कल ही राजस्थान के प्रभारी नियुक्त किए गए कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य और पंजाब में पूर्व चन्नी सरकार में उप मुख्यमंत्री रहे सुखविंदर सिंह रंधावा भी आज रास्ते में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो जाएंगे।
राजस्थान: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा की आज की शुरुआत कोटा से की। pic.twitter.com/qmHE7oOzOd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 7, 2022
रंधावा की राजस्थान का प्रभारी बनने के बाद राजस्थान की यह पहली यात्रा है। कल ही वे नई दिल्ली से विमान से देर शाम को जयपुर पहुंचे थे और वहां से सड़क मार्ग से चलकर आज तड़के करीब तीन बजे कोटा पहुंचे जहां उन्होंने विश्राम किया। उसके बाद में आज सुबह कोटा से राहुल गांधी की यात्रा में शामिल होने के लिए कोटा से रवाना हुए।
दरा से रवाना होने के बाद मंडाना की ओर बढ़ते समय झालावाड़ से मरीज को लेकर कोटा की ओर जा रही एक एंबुलेंस को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल यात्रियों ने तत्काल निकालने के लिए रास्ते की व्यवस्था की जिसके चलते मरीज को लेकर एम्बुलैंस तेजी से कोटा की ओर निकल गई। रास्ते में जगह-जगह गांधी की भारत यात्रा का जोरदार तरीके से स्वागत का सिलसिला अभी भी जारी है। दोपहर में भोजन के बाद कुछ देर रुक कर गांधी का कोटा की ओर प्रस्थान करने का कार्यक्रम है।
जगपुरा में अपने रात्रि पड़ाव स्थल पर पहुंचने से पहले वे दो स्थान पर नुक्कड़ सभाओं को भी संबोधित करेंगे। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी भारत जोड़ो यात्रा के साथ लगातार बने हुए हैं।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Dec 07 , 2022, 01:39 AM