मंत्री गुलाराव पाटिल ने दी चेतावनी, गड्ढे में गया मंत्री पद...

Sun, Dec 04 , 2022, 03:03 AM

Source : Uni India

मुंबई, 04 दिसंबर। बीजेपी के नेता एक के बाद एक छत्रपति शिवाजी महाराज को लेकर विवादित बयान (Disputed Statements) दे रहे हैं। राज्यपाल के बयान के बाद पूरे राज्य में रोष व्यक्त किया जा रहा है। अब उसी के आधार पर मंत्री गुलाबराव पाटिल (Gulabrao Patil) ने कड़ा बयान दिया है। गुलाबराव पाटिल ने कहा कि छत्रपति शिवराय के मामले में किसी 'माय के लाल' को बोलने का अधिकार नहीं है। चाहे राज्यपाल हो या राष्ट्रपति। छत्रपति देवों के देव हैं। उनसे बड़ा कोई नहीं।  
उन्होंने कहा, 'मंत्री पद गड्ढ़े में चला जाए तो भी चलेगा, लेकिन राज्यपाल को बख्शा नहीं जाएगा। जो कोई भी महाराज के बारे में गलत बोलता है, चाहे वह कोई भी हो या किसी भी पार्टी का हो... गलती की कोई माफी नहीं है।"
छत्रपति शिवाजी महाराज के जन्म स्थान को लेकर बीजेपी नेता प्रसाद लाड (Prasad Lad) ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि शिवराय का जन्म कोंकण में हुआ था। इस विवादित बयान से एक बार फिर प्रदेश के सामाजिक और राजनीतिक माहौल में हड़कंप मच गया है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups