महापुरुषों के सम्मान के लिए कानून बनाओ; छत्रपति संभाजी राजें की मांग

Sun, Dec 04 , 2022, 12:43 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई,  04 दिसंबर। बीजेपी नेता बार बार छत्रपति शिवाजी महाराज (Chhatrapati Shivaji Maharaj) का अपमान कर रहे हैं। इस पर छत्रपति संभाजी राजे (Chhatrapati Sambhaji Raje) ने कहा है कि बीजेपी की भूमिका दोहरी है। इतना ही नहीं उन्होंने मांग की है कि ऐसे लोगों को महाराष्ट्र से बाहर निकाल देना चाहिए। संभाजीराजे छत्रपति ने कहा कि एक ओर प्रसाद लाड (Prasad Lad) महाराज को देवता मानते हैं और दूसरी ओर महाराज का अध्ययन नहीं करते। भाजपा को ऐसे लोगों को प्रशिक्षित करना चाहिए। अगर वे नहीं सुनते हैं तो उन्हें महाराष्ट्र से बाहर निकाल देना चाहिए।'
संभाजीराजे छत्रपति ने कहा कि, मैंने सबसे पहली मांग राज्यपाल को महाराष्ट्र से बाहर करने की की है। स्वराज्य संगठन तब तक लड़ेगा जब तक उन्हें राज्य से बाहर नहीं कर दिया जाता। जब इतने लोग छत्रपति शिवाजी महाराज के बारे में विवादित बयान दे रहे है तो भाजपा कड़ा रुख क्यों नहीं अपना रही है? यह भाजपा के दोगलेपन को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि इसके लिए अब एक कानून बनाया जाना चाहिए, ताकि कोई हिम्मत न करे और बार-बार महापुरुषों पर विवादित बयान करने वालों को राज्य से बाहर करने का कानून में प्रावधान होना चाहिए। इस बीच प्रसाद लाड ने अपने विवादित बयान के लिए माफी मांग ली है। 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups