नई दिल्ली, 04 दिसंबर। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक औऱ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने अपने पूरे परिवार के साथ सिविल लाइन पर बने पोलिंग बूथ पर वोट डाला है। वहां पहुंचते ही सीएम केजरीवाल को भीड़ ने चारों ओर से घेर लिया। केजरीवाल ने कहा कि काम करने वालों को वोट दें, जो काम में रुकावट पैदा करते हैं, उनको वोट न दें. आप कट्टर ईमानदार पार्टी को वोट करें।
एमसीडी चुनाव में अपने बूथ पर अलका लांबा (Alka Lamba) ने वोट डालने के बाद उन्होंने अधिक से अधिक मतदान की अपील की। एमसीडी के चुनाव में केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने सुबह सुबह बूथ पर जाकर मतदान किया। मतदान के बाद बाहर आए केंद्रीय मंत्री ने पत्रकारों को स्याही का निशान दिखाया और सभी को मतदान के लिए प्रेरित किया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री अजय माकन ने भी एमसीडी चुनाव में मतदान किया।
ईमानदार पार्टी को वोट दें,शरीफ़ और अच्छे लोगों को वोट दें
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) December 4, 2022
भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी, लफ़ंगई, गाली गलौज करने वालों को वोट ना दें
दिल्ली को कूड़ा करने वालों को वोट ना दें। उन्हें वोट दें जो दिल्ली को चमकाएँगे, साफ़ सुथरा करेंगे
काम करने वालों को वोट दें,काम रोकने वालों को वोट न दें



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Dec 04 , 2022, 11:31 AM