नयी दिल्ली 04 दिसंबर (वार्ता) दिल्ली नगर निगम के पार्षदों के चुनाव (Delhi Municipal Corporation Election) के लिए रविवार को कई राजनीतिक नेताओं ने मतदान (voting) किया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद प्रवेश वर्मा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन, पूर्व केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन और पूर्व विधायक अलका लांबा सबसे पहले मतदान करने वाले नेताओं में शामिल हैं। इस अवसर पर श्री वर्मा ने विश्वास जताया कि भाजपा प्रचंड बहुमत से जीतेगी।
दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022: भाजपा नेता एवं दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने वेस्ट पटेल नगर में मतदान किया।#MCDElections2022 pic.twitter.com/GamfZbIQx7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 4, 2022
इससे पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने लोगों से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। केजरीवाल ने ट्वीट करके कहा, “मेरी सभी दिल्लीवासियों से अपील है कि दिल्ली नगर निगम में ईमानदार सरकार बनाने के लिए आज वोट डालने जाएं।” उत्तरी दिल्ली के विजयनगर इलाके में एक मतदान केंद्र पर लोगों को कतार में खड़े होकर वोट डालने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते देखा गया।
साफ़-स्वच्छ और सुंदर दिल्ली बनाने के लिए आज मतदान है, नगर निगम में एक भ्रष्टाचार मुक्त सरकार बनाने के लिए मतदान है।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) December 4, 2022
सभी दिल्लीवासियों से मेरी अपील- दिल्ली नगर निगम में एक ईमानदार और काम करने वाली सरकार बनाने के लिए आज अपना वोट डालने ज़रूर जाएँ।
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 250 वार्डों के पार्षदों के चुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान हो रहा है। मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ और यह साढ़े पांच बजे तक चलेगा। नगर निगम के इस चुनाव में कुल 1349 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। मतगणना सात दिसंबर को होगी।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Dec 04 , 2022, 11:23 AM