मुंबई, 01 दिसंबर। महाराष्ट्र उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने कहा कि महाराष्ट्र में समान नागरिक कानून (common civil law) शीघ्र लागू किया जाएगा। लेकिन इसकी घोषणा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ही करेंगे। देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को पत्रकारों को बताया कि देश के सभी राज्यों में समान नागरिक संहिता लागू किया जा रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री ने सभी राज्यों को खुद समान नागरिक संहिता कानून लागू करने के लिए कहा है। इसलिए सभी राज्यों को इस बाबत कभी न कभी निर्णय लेना ही है। सभी राज्य अपनी सुविधा के अनुसार इसे लागू कर रहे हैं। महाराष्ट्र में भी इसे लागू करने का विचार किया जा रहा है।
देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि गोवा में समान नागरिक संहिता लागू हो चुका है और इसे उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात में लागू किया जाएगा। महाराष्ट्र में भी इसे लागू करने की तैयारी की जा रही, लेकिन इसकी घोषणा करने का अधिकार मुख्यमंत्री का है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Dec 01 , 2022, 12:18 PM