Gujarat Assembly Elections : PM मोदी ने मतदाताओं से की बढ़चढ़ कर मतदान करने की अपील

Thu, Dec 01 , 2022, 09:46 AM

Source : Uni India

नयी दिल्ली, 01 दिसंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने गुरुवार को गुजरात में विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly Elections) के पहले चरण के मतदान में अधिक से अधिक मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया। गुजरात में आज सुबह आठ बजे से मतदान शुरु हो गया और मतदान शाम साढ़े पांच बजे तक चलेगा। सौराष्ट्र, कच्छ और गुजरात के दक्षिणी हिस्सों के 19 जिलों के 89 विधानसभा क्षेत्रों में पहले चरण का मतदान सुबह आठ बजे से शुरू हो गया है।
प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, “गुजरात में आज पहले चरण का मतदान है। मैं मतदान करने वाले सभी लोगों, विशेष रूप से पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं से रिकॉर्ड संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आह्वान करता हूं।” सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) राज्य में लगातार सातवीं बार रिकॉर्ड बनाने की उम्मीद कर रही है। राज्य में परंपरागत रूप से भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला रहा है, लेकिन इस बार अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) के चुनावी मैदान में उतरने से यह मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है।

આજે ગુજરાત વિધાનસભાની ચૂંટણી માટે પ્રથમ તબક્કાનું મતદાન યોજાઈ રહ્યું છે. હું તમામ મતદાતાઓને, ખાસ કરીને પ્રથમ વખત મતાધિકારનો ઉપયોગ કરનાર યુવાનોને, વિક્રમજનક સંખ્યામાં મતદાન કરવા માટે આહ્વાન કરું છું.

— Narendra Modi (@narendramodi) December 1, 2022


राज्य में पहले चरण के मतदान में करीब 2.39 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। राज्य के 19 जिलों में पहले चरण के मतदान में 89 सीटों पर कुल 788 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे हैं। इन उम्मीदवारों में 70 महिलाएं और 339 निर्दलीय उम्मीदवार शामिल हैं। गुजरात में दूसरे चरण का मतदान पांच दिसंबर को होगा। चुनावी नतीजे आठ दिसंबर को हिमाचल प्रदेश के साथ घोषित किए जाएंगे।

 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups