नयी दिल्ली 30 नवंबर (वार्ता)। दिल्ली (Delhi) के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Deputy Chief Minister Manish Sisodia) ने दावा किया कि लोगों ने रिश्वतखोरी बंद करने के लिए निगम में आम आदमी पार्टी (आप) की ईमानदार सरकार (government) को चुनने का मन बना लिया है। श्री सिसोदिया ने बुधवार को लक्ष्मी नगर, कृष्णा नगर और पटपड़गंज के विभिन्न वार्डों में पदयात्राएं कर कहा कि इस बार जनता निगम में भारतीय जनता पार्टी के नाकामी और कुशासन का अंत करने के लिए आम आदमी पार्टी को वोट दे। उन्होंने कहा कि लोग सुबह-सुबह पूजा-पाठ करके, अच्छे मन से घर से काम के लिए निकलते हैं, लेकिन घर के बाहर कदम रखते ही उन्हें हर तरफ बस कूड़े का ढेर दिखता है। घर से बाहर कदम रखते ही उनके पैर गंदगी पर ही पड़ते है और सारा मूड खराब हो जाता है। यह सब सिर्फ और सिर्फ भाजपा की नाकामी के कारण ही है। दिल्ली से गंदगी को साफ करना तो भाजपा ने कभी अपना काम समझा ही नहीं है। भाजपा बस लोगों की जेबों का साफ करना ही अपना काम माना है। उप मुख्यमंत्री ने कृष्णा नगर में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा यहां व्यापारियों से उगाही करती है। उलूल-जुलूल कन्वर्जन चार्ज वसूल करती है लेकिन आज तक उन्हें पार्किंग जैसी बुनियादी सुविधा नहीं दे पाई। साथ ही सीलिंग कर व्यापारियों के व्यापार को ठप्प करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि सात दिसंबर के बाद निगम में श्री अरविंद केजरीवाल की सरकार बनेगी और हमारा वादा है कि हम व्यापारियों को सीलिंग के अभिशाप से मुक्ति दिलाएंगे। उन्होंने कहा कि अगर निगम में गलती से दोबारा भाजपा की सरकार बन गई तो रिश्वतखोरी का रेट बढ़ जाएगा। जनता ने अबकी बार अपना मूड बना लिया है कि इस बार रिश्वतखोरी बंद करने के लिए निगम में अरविंद केजरीवाल की ईमानदार सरकार को चुनेंगे।
श्री सिसोदिया ने कहा कि इस बार आम आदमी पार्टी का चुनाव जनता लड़ रही है। लोग अपने वार्ड के घर-घर जाकर जागरूकता फैला रहे हैं कि यदि इस बार भी भाजपा या कांग्रेस का पार्षद आया तो अगले पाँच साल सिर्फ लड़ाई-झगडे करेगा। जनता का काम रुकवाएगा। केजरीवाल जी का पार्षद जनता के सारे काम करवाएगा।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Nov 30 , 2022, 06:56 AM