टोयोटा किर्लोस्कर के वाइस चेयरमैन विक्रम एस किर्लोस्कर का निधन

Wed, Nov 30, 2022, 12:01

Source : Uni India

नयी दिल्ली 30 नवंबर (वार्ता) कार निर्माता कंपनी टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के उपाध्यक्ष विक्रम एस किर्लोस्कर (Vikram S Kirloskar) का मंगलवार को निधन (passed away) हो गया है। किर्लोस्कर 64 वर्ष के थे। कंपनी की ओर आज यहां जारी बयान में बताया गया है कि टोयोटा किर्लोस्कर (Toyota Kirloskar) मोटर के उपाध्यक्ष विक्रम एस किर्लोस्कर के असामयिक निधन की सूचना देते हुए हमें बेहद दुख हो रहा है। दुख की इस घड़ी में, हम सभी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते है। हम उनके परिवार और दोस्तों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। बयान में कहा है कि 30 नवंबर को अपराह्न एक बजे बेंगलूरू के हेब्बल श्मशान घाट में किर्लोस्कर का अंतिम संस्कार किया जायेगा।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups