मुंबई, 30 नवंबर (वार्ता) आम आदमी पार्टी (AAP) की महाराष्ट्र इकाई ने मराठवाड़ा क्षेत्र के आठ जिलों में पार्टी का आधार मजबूत करने के लिए बुधवार को मंडल समितियों की घोषणा की। पार्टी के राज्य सचिव धनंजय शिंदे (Dhananjay Shinde) की ओर से जारी आधिकारिक बयान के अनुसार अधिवक्ता अजीत खोट को मंडल संयोजक नियुक्त किया गया है, जबकि सुभाष देटे और डॉ शिवाजी कान्हेरे (Dr Shivaji Kanhere) पार्टी के सह-संयोजक हैं।
सर्वश्री सुग्रीव मुंडे और नरेंद्र ग्रंथी को संगठन मंत्री जबकि सर्वश्री वैजनाथ राठौड़ को सचिव और सदाशिव पाटिल को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। शिंदे ने कहा कि सभी जिला संयोजक समिति के सदस्य होंगे। ‘आप’ मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस को विकल्प देने के लिए राज्य भर में अपने नेटवर्क का विस्तार कर रही है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Nov 30 , 2022, 11:10 AM