विस्तारा दो दिसंबर से नयी उड़ान सेवा शुरू करेगी

Tue, Nov 29, 2022, 03:05

Source : Uni India

तिरुवनंतपुरम, 29 नवंबर (वार्ता)। विस्तारा एयरलाइंस तिरुवनंतपुरम (Vistara Airlines Thiruvananthapuram) से नयी दिल्ली (New Delhi) के लिए एक नई दैनिक सेवा दो दिसंबर से शुरू होगी। एक विज्ञप्ति में मंगवार को यह जानकारी दी। विज्ञप्ति के अनुसार, फ्लाइट नयी दिल्ली से शाम छह बजकर 10 मिनट पर उड़ान भरेगी और रात नौ बजकर 20 मिनट पर तिरुवनंतपुरम पहुंच जाएगी। विमान वापसी में तिरुवनंतपुरम से रात नौ बजकर 55 मिनट पर उड़ान भरेगा और दिल्ली सुबह 12 बजकर 55 मिनट पर पहुंच जाएगा। तिरुवनंतपुरम से दिल्ली क्षेत्र में विस्तारा की यह दूसरी दैनिक सेवा है। नयी उड़ान के जुड़ने से इस क्षेत्र में दैनिक उड़ानों की कुल संख्या बढ़कर चार हो जाएगी। दैनिक सेवा के साथ एयर इंडिया और इंडिगो अन्य ऑपरेटर हैं। सीधी उड़ान सेवा से केरल और तमिलनाडु (Tamil Nadu) के यात्रियों को मदद मिलेगी। नई सेवाओं के लिए बुकिंग शुरू हो गई है।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups