इंदौर, 28 नवंबर (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) मध्यप्रदेश में आज सुबह छठवें दिन इंदौर से बरौली गांव की ओर रवाना हुयी। उनके साथ दर्जनों वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पदाधिकारियों के अलावा हजारों कार्यकर्ता भी हैं। गांधी ने इंदौर में रात्रिविश्राम के बाद सुबह यहां बड़ा गणपति चौराहे से पदयात्रा प्रारंभ की। यात्रा का पूर्वान्ह का पड़ाव उज्जैन मार्ग पर बरौली गांव निर्धारित है। पदयात्रा सुबह दस बजे के पूर्व बरौली पहुंच गयी। गांधी दिन में एक बजे बरौली गांव (Barauli Village) में ही प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करेंगे।
पदयात्रा में इंदौर के राऊ क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व मंत्री जीतू पटवारी उनके साथ लगातार दिखायी दिए। गांधी ने आज साइकल की सवारी का आनंद भी लिया। उनका इस संबंध में वीडियो भी वायरल हुआ है। गांधी अब उज्जैन और आगरमालवा जिला होते हुए चार दिसंबर तक राजस्थान की सीमा में प्रवेश कर जाएंगे। भारत जोड़ो यात्रा का आज मध्यप्रदेश में छठवां दिन है और कन्याकुमारी से प्रारंभ होने वाली यह यात्रा दिल्ली होते हुए कश्मीर तक जाएगी। यात्रा की शुरूआत का 82वां दिन है।
<blockquote class="twitter-tweet"><p lang="hi" dir="ltr"><a href="https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw">#WATCH</a> मध्य प्रदेश: इंदौर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी साइकिल चलाते हुए दिखे। <a href="https://t.co/YUgeSSx359">pic.twitter.com/YUgeSSx359</a></p>— ANI_HindiNews (@AHindinews) <a href="https://twitter.com/AHindinews/status/1597086688320581633?ref_src=twsrc%5Etfw">November 28, 2022</a></blockquote> <script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Nov 28 , 2022, 10:13 AM