Forex Reserves : विदेशी मुद्रा भंडार 2.54 अरब डॉलर बढ़कर 547.3 अरब डॉलर पर

Sun, Nov 27, 2022, 12:15

Source : Uni India

मुंबई 27 नवंबर (वार्ता) विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति, स्वर्ण, विशेष आहरण अधिकार (SDR) और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के पास आरक्षित निधि में बढ़ोतरी होने से देश का विदेशी मुद्रा भंडार (forex reserves) 18 नवंबर को समाप्त सप्ताह में 2.54 अरब डॉलर बढ़कर 547.3 अरब डॉलर पर पहुंच गया जबकि इसके पिछले सप्ताह यह 14.72 अरब डॉलर की बढ़त के साथ 544.72 अरब डॉलर पर रहा था।
रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 18 नवंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार (forex reserves) के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 1.8 अरब डॉलर की बढ़ोतरी लेकर 484.3 अरब डॉलर हो गयी। इसी तरह इस अवधि में स्वर्ण भंडार में 31.5 अरब डॉलर की वृद्धि हुई और यह बढ़कर 40 अरब डॉलर हो गया।
आलोच्य सप्ताह एसडीआर में 35.1 करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी हुई और यह बढ़कर 17.91 अरब डॉलर हो गया। इस अवधि में आईएमएफ के पास आरक्षित निधि 11.1 करोड़ डॉलर बढ़कर 5.05 अरब डॉलर पर पहुंच गई।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups