इंदौर, 27 नवंबर (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) आज सुबह डॉ भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली इंदौर जिले के महू से रवाना हुयी, जो शाम तक इंदौर शहर में प्रवेश कर जाएगी। गांधी की यात्रा का मध्यप्रदेश में पांचवा दिन है। उनकी यात्रा इंदौर जिले में कल शाम को ही खरगोन जिले से प्रवेश कर चुकी है। रात्रिविश्राम महू में था। महू में ही उन्होंने देर शाम संविधान दिवस पर डॉ अंबेडकर की जन्मस्थली पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान आयोजित जनसभा में उन्होंने भाजपा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमले किए।
#WATCH मध्य प्रदेश: महू में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बाइक चलाते हुए दिखे। pic.twitter.com/dgEN1dZ38E
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 27, 2022
रात्रिविश्राम के बाद सुबह भारत जोड़ो यात्रा महू से इंदौर की ओर रवाना हुयी। यह पूर्वान्ह में राऊ क्षेत्र में प्रवेश करेगी। इसके बाद अपरान्ह फिर इंदौर शहर की ओर बढ़ेगी और शाम को इंदौर पहुंचेंगी। श्री गांधी इंदौर में भी सभा को संबोधित कर सकते हैं। यात्रा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, यात्रा के समन्वयक दिग्विजय सिंह, वरिष्ठ नेता जयराम रमेश, अनेक केंद्रीय पदाधिकारी, प्रदेश स्तर के वरिष्ठ नेता और हजारों कार्यकर्ता साथ हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव के अलावा पूर्व मंत्री जीतू पटवारी भी यात्रा में शामिल हैं। यात्रा ने 23 नवंबर को महाराष्ट्र की सीमा से मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में प्रवेश किया था। यात्रा खंडवा, खरगोन जिले से गुजरते हुए इंदौर जिले की सीमा में आ गयी है। अब यह उज्जैन और अागरमालवा जिले से होते हुए चार दिसंबर को राजस्थान की सीमा में जाएगी।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Nov 27 , 2022, 10:07 AM