खरगोन, 26 नवंबर (वार्ता) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) आज मध्यप्रदेश में चौथे दिन पूर्वान्ह के समय खंडवा जिले के मोरटक्का से खरगोन जिले के मनिहार पहुंची। गांधी और अन्य पदयात्रियों ने मोरटक्का में रात्रि विश्राम के बाद आज सुबह अपनी यात्रा आरंभ की और लगभग 9:30 बजे वह खरगोन जिले के मनिहार पहुंच गए। यात्रा के दौरान बड़वाह के समीप ''टी ब्रेक'' भी लिया गया।
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव तथा राहुल गांधी की बहन श्रीमती प्रियंका वाड्रा (Priyanka Vadra) मोरटक्का से पदयात्रा में शामिल हुई और वे बड़वाह के समीप टी ब्रेक के बाद अपने पति रॉबर्ट वाड्रा और बेटे रेहान के साथ वाहन से इंदौर कूच कर गयीं। वे इंदौर से दिल्ली भी रवाना हो गयीं।
#WATCH मध्य प्रदेश: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा की आज की शुरुआत खंडवा के मोरटक्का गांव से की। उनके कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा, रॉबर्ट वाड्रा व पार्टी के अन्य नेता, समर्थक भी मौजूद रहे।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 26, 2022
(सोर्स: AICC) pic.twitter.com/C2gVK13Zx6



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Nov 26 , 2022, 10:43 AM