खरगोन, 25 नवंबर (वार्ता) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) और अन्य पार्टी नेताओं ने आज देर शाम भारत जोड़ो यात्रा के तीसरे दिन मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के ओंकारेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना के अलावा समीप ही 'नर्मदा मैया' की विधिवत आरती और पूजा की। ओंकारेश्वर मंदिर में गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के अलावा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ तथा अन्य नेताओं ने विधिवत पूजा की। देश के बारह ज्योतिर्लिंगों में से ओंकारेश्वर में विधिवत पूजा अर्चना के बाद गांधी ने ट्वीट भी किया है।
भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) तीसरे दिन खरगोन जिले के विभिन्न इलाकों से गुजरी और सड़क किनारे मौजूद हजारों लोगों ने इसका स्वागत किया। यात्रा में प्रियंका गांधी वाड्रा आज लगातार दूसरे दिन शामिल हुयीं। यात्रा शनिवार यानी 26 नवंबर को इंदौर जिले में प्रवेश करेगी और राहुल गांधी व अन्य नेता डॉ भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली महू में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। भारत जोड़ो यात्रा इसके बाद उज्जैन भी जाएगी और आगरमालवा जिले से होते हुए 04 दिसंबर को राजस्थान में प्रवेश कर जाएगी।
शिव त्याग हैं, और तप भी,
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 25, 2022
करुणा भी हैं, और रुद्र भी,
अनादि और अनंत हैं।
आज, द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक, भगवान ओम्कारेश्वर मंदिर में आराधना और साथ में नर्मदा आरती करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
हर हर नर्मदे।
हर हर महादेव। pic.twitter.com/C0ZHGgyuvG



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Nov 26 , 2022, 09:34 AM