खंडवा/इंदौर, 26 नवंबर (वार्ता) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) आज सुबह मध्यप्रदेश में चौथे दिन खंडवा जिले के मोरटक्का से प्रारंभ हुयी, जो दस बजे के आसपास मनिहार पहुंचने की संभावना है। गांधी आज ही शाम इंदौर जिले के महू में डॉ भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके पहले गांधी ने कल देर शाम खंडवा जिले में स्थित देश के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक ओंकारेश्वर में स्थित भगवान की विधिवत पूजा अर्चना की। इस अवसर पर प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) और पार्टी के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा और अन्य नेताओं ने ओंकारेश्वर के पास ही नर्मदा मैया की आरती भी की।
#WATCH मध्य प्रदेश: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा की आज की शुरुआत खंडवा के मोरटक्का गांव से की। उनके कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा, रॉबर्ट वाड्रा व पार्टी के अन्य नेता, समर्थक भी मौजूद रहे।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 26, 2022
(सोर्स: AICC) pic.twitter.com/C2gVK13Zx6
प्रदेश कांग्रेस के अनुसार गांधी की भारत जोड़ो यात्रा राज्य में चौथे दिन आज दिन लगभग साढ़े तीन बजे उमेरिया चौकी (Umaria Chowki) से फिर से प्रारंभ होगी। पूर्वान्ह का पड़ाव मनिहार में रहेगा। यात्रा शाम को लगभग छह बजे मायापुर धाम मंदिर बलवाड़ा और फिर महू पहुंचेगी। यात्रा का आज का रात्रि विश्राम इंदौर जिले में ही मारकम लेन के पास दशहरा ग्राउंड रहेगा।
गांधी की यात्रा इंदौर के बाद उज्जैन और आगरमालवा जिलों के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए चार दिसंबर को राजस्थान की सीमा में प्रवेश कर जाएगी। यात्रा ने 23 नवंबर को महाराष्ट्र की सीमा से मध्यप्रदेश के बुरहानुपर जिले में प्रवेश किया था। इसके बाद यह खरगोन और खंडवा जिले से गुजरते हुए इंदौर जिले में प्रवेश कर रही है। प्रदेश कांग्रेस के अनुसार इस बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज सुबह भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के बाद इंदौर होते हुए दिल्ली वापस रवाना हो गयी हैं। वे 23 नवंबर की रात्रि में बुरहानपुर पहुंची थीं और 24 व 25 नवंबर को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुयी थीं।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Nov 26 , 2022, 09:16 AM