नयी दिल्ली, 25 नवंबर (वार्ता) दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गुजरात और दिल्ली निगम चुनावों में अपनी हार के डर से इतना बौखला गई है कि अब वह मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की हत्या की साजिश (assassination plot) रचने लगी है।
आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता सिसोदिया ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि गुजरात और निगम हारने की डर से बौखलाई भाजपा अब पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल की हत्या के लिए तानाबाना बुन रही है| उन्होंने कहा कि भाजपा के सांसद मनोज तिवारी खुलेआम अरविन्द केजरीवाल को हत्या की धमकी दे रहे हैं। केजरीवाल को बदनाम करने की भाजपा की सारी साजिशें नाकाम हो गई तो अब उनकी हत्या के मंसूबे बनाने लगे है| उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री को खुलेआम हत्या की धमकी देने वाले भाजपा सांसद मनोज तिवारी को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कारवाई की जाए और पूछताछ की जाये कि उन्हें इस षड्यंत्र के बारे में क्या पता है?
एक तरह से मनोज तिवारी ने अरविंद केजरीवाल को धमकी दी है जिससे साफ होता है कि भाजपा अरविंद केजरीवाल की हत्या करने की साजिश कर रही है। हम इसकी शिकायत चुनाव आयोग में करेंगे और मामले में FIR कराएंगे और मनोज तिवारी की गिरफ़्तारी की मांग करेंगे: दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया pic.twitter.com/jLtOJc6ltf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 25, 2022
उन्होंने कहा कि दिल्ली नगर निगम और गुजरात विधानसभा के चुनावों (gujarat assembly elections) में आप को आपार जन समर्थन मिल रहा है। इससे भाजपा की हार निश्चित है। ऐसे में भाजपा के उपर हार का डर इस कदर हावी हो चुका है कि वह बौखला गई है| भाजपा वालों ने इस चुनाव से पहले केजरीवाल को बदनाम करने की खूब साजिशें की।
उन्होंने कहा कि केजरीवाल पर हमला हो सकता है। यह बड़ा सवाल है कि तिवारी को कैसे पता है कि मुख्यमंत्री केजरीवाल पर हमला हो सकता है? उन्होंने कहा कि इसकी पूरी जाँच होनी चाहिए| इस मामले की शिकायत चुनाव आयोग में करेंगे। उनके खिलाफ एफआईआर कराएंगे और मांग करते हैं कि केजरीवाल को हत्या की धमकी देने वाले भाजपा सांसदी तिवारी को गिरफ्तार किया जाए।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Nov 25 , 2022, 02:30 AM