Bharat Jodo Yatra : राहुल गांधी आज शाम करेंगे नर्मदा नमन और ओंकारेश्वर दर्शन

Fri, Nov 25 , 2022, 01:42 AM

Source : Uni India

खरगोन, 25 नवंबर (वार्ता) कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) आज देर शाम अपनी 'भारत जोड़ो यात्रा' (Bharat Jodo Yatra) के दौरान मध्यप्रदेश के खंडवा स्थित ज्योतिर्लिंग श्री ओंकारेश्वर (Jyotirlinga Shri Omkareshwar) में दर्शन के साथ नर्मदा नमन (Narmada Naman) करेंगे। पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने आज खरगोन जिले के सनावद में संवाददाताओं से चर्चा के दौरान इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि श्री गांधी ओंकारेश्वर में नर्मदा नमन और ओंकारेश्वर दर्शन करेंगे। उनका वहां करीब एक घंटे का कार्यक्रम होगा।
उन्होंने बताया कि कल संविधान दिवस के अवसर पर भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और गांधी डॉ अंबेडकर की जन्मस्थली महू में अंबेडकर मेमोरियल जाएंगे। इसके बाद वे एक जनसभा को संबोधित करेंगे। संवाददाताओं से चर्चा के दौरान रमेश ने मध्यप्रदेश की सड़कों को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें पूरी यात्रा के दौरान किसी भी राज्य में इतनी परेशानी नहीं हुई, जितनी पिछले तीन दिन में मध्यप्रदेश में हुई। बुरहानपुर, खंडवा और खरगोन जिले में उन्होंने हर जगह सड़कों पर गड्ढे ही गड्ढे देखे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups