बुरहानपुर, 23 नवंबर (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) आज सुबह अपने अगले पड़ाव जैनाबाद फाटा स्थित सेंट जेवियर इंटरनेशनल स्कूल (Xavier International School) पहुुंची। गांधी ने सुबह महाराष्ट्र के जलगांव जामोड़ से मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले के बोदरली गांव में प्रवेश किया था। यहां से पदयात्रा लगभग आठ बजे अपने अगले पड़ाव जैनाबाद फाटा के लिए रवाना हुयी थी। लगभग पौने तीन घंटे की पदयात्रा के बाद गांधी जैनाबाद फाटा के सेंट जेवियर इंटरनेशनल स्कूल पहुंचे। अब यहां पर यात्रा दोपहरबाद तक रुकेगी।
तय कार्यक्रम के अनुसार गांधी की पदयात्रा सेंट जेवियर इंटरनेशनल स्कूल से दिन में साढ़े तीन बजे के आसपास प्रारंभ होकर शाम सात बजे के आसपास ट्रांसपोर्ट नगर पहुंचेगी। यहीं पर आज की पदयात्रा का विराम रहेगा। यात्रा में शामिल सभी लोग पास ही झिरी में स्थित इंजीनियरिंग कालेज में रात्रि विश्राम करेंगे।
यात्रा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, यात्रा के संयोजक दिग्विजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, पूर्व मंत्री जीतू पटवारी, पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल, पी सी शर्मा और सैकड़ों नेता व पदाधिकारी भी साथ हैं। इसके अलावा हजारों की संख्या में कार्यकर्ता भी इस ऐतिहासिक यात्रा का हिस्सा हैं।
#WATCH मध्य प्रदेश: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा की आज की शुरुआत बुरहानपुर से की।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 23, 2022
(सोर्स-AICC) pic.twitter.com/fjXadQL9C2



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Nov 23 , 2022, 11:13 AM