Bharat Jodo Yatra : राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' ने मध्यप्रदेश में किया प्रवेश

Wed, Nov 23 , 2022, 09:34 AM

Source : Uni India

बुरहानपुर, 23 नवंबर (वार्ता) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) ने आज सुबह महाराष्ट्र से मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के बुरहानपुर जिले में प्रवेश किया। यात्रा चार दिसंबर तक इस राज्य में रहेगी और आगरमालवा जिले से राजस्थान में प्रवेश करेगी। गांधी सुबह महाराष्ट्र के जलगांव जामोड़ से से बुरहानपुर जिले के बोदरेली गांव पहुंचे। वहां पर बंजारा नृत्य के माध्यम से गांधी का स्वागत किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद थे। इसके बाद गांधी पदयात्रा के रूप में बोदरेली गांव से भी आगे बढ़ गए और यात्रा दिन में सुबह 10 बजे के आसपास बुरहानपुर जिले के जैनाबाद फाटा स्थित सेंट जेवियर इंटरनेशनल स्कूल पहुंचेगी। यहीं पर यात्रा का 'डे कैंप' रहेगा।
यात्रा में शामिल होने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) और उनके पति राबर्ट वाड्रा भी देर रात बुरहानपुर जिले में पहुंचेंगे। प्रियंका पहले इंदौर आएंगी और फिर सड़क मार्ग से बुरहानपुर पहुंचेंगी। वे 24 और 25 नवंबर को यात्रा में शामिल होने के बाद 26 नवंबर को वापस लौट जाएंगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, अरुण यादव, सुरेश पचौरी और अनेक नेता व पदाधिकारी यहां डेरा डाले हुए हैं।

#WATCH मध्य प्रदेश: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा की आज की शुरुआत बुरहानपुर से की।

(सोर्स-AICC) pic.twitter.com/fjXadQL9C2

— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 23, 2022


गांधी राज्य में 12 दिनों के दौरान लगभग 380 किलोमीटर की दूरी तय कर आगरमालवा जिले से राजस्थान में 04 दिसंबर को प्रवेश कर जाएंगे। गांधी इस दौरान बुरहानपुर के अलावा खरगाेन,खंडवा, इंदौर, उज्जैन और आगरमालवा जिलों से भी निकलेंगे। गांधी बुरहानपुर जिले के बाद खंडवा जिले के झिरी जाएंगे। इसके अगले दिन यात्रा 24 तारीख को खंडवा को बोरगांव से खरगोन के खेरड़ा तक जाएगी। 25 तारीख को गांधी खेरड़ा से मोरटक्का तक की यात्रा करेंगे।
शनिवार 26 नवंबर को गांधी की यात्रा इंदौर जिले में प्रवेश करेगी। यहां वे डॉ भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली महू जाएंगे। इसके अगले दिन गांधी महू से इंदौर तक की यात्रा करेंगे। 28 तारीख को यात्रा का विश्राम तय किया गया है। गांधी 29 तारीख को इंदौर शहर से सांवेर जाएंगे। 30 तारीख को यात्रा सांवेर से उज्जैन जिले में प्रवेश कर एक तारीख को भी उज्जैन में ही रहेगी। दो दिसंबर को यात्रा की शुरुआत उज्जैन के झालरा से होगी। यहां से गांधी आगर-मालवा के कासी बरदिया पहुंचेंगे। तीन दिसंबर को गांधी इसी जिले के महूदिया से लालाखेड़ी तक का सफर तय करेंगे। चार तारीख को यात्रा लालाखेड़ी से राजस्थान के झालावाड़ जिले में प्रवेश करेगी। गांधी की भारत जोड़ो यात्रा सात सितंबर को कन्याकुमारी से प्रारंभ हुयी है, जो विभिन्न राज्यों से होती हुयी आज मध्यप्रदेश में पहुंची है। वे कुल 150 दिनों की यात्रा के बाद कश्मीर तक जाएंगे। कुल 3570 किलोमीटर की दूरी इस दौरान तय की जाएगी।

 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Tejashwi Yadav On Exit Polls: तेजस्वी यादव ने एग्जिट पोल को खारिज किया! प्रतिक्रिया में कहा- नतीजों को लेकर किसी भी तरह की कोई गुंजाइश नहीं है
 UK Issues Travel Advisory: भारत-पाकिस्तान सीमा से 10 किलोमीटर दूर रहें'! UK ने जारी की यात्रा सलाह, इन इलाकों में यात्रा न करने की दी चेतावनी
वाराणसी की आरपीएफ टीम ने 15 बच्चों को तस्करों के चंगुल से बचाया, तीन गिरफ्तार; इन बच्चों को बक्सर से राजकोट ले जाया जा रहा था 
 महिला मतदाताओं ने बड़ी संख्या में NDA को मतदान किया,जबकि पुरुषों का झुकाव विपक्षी दल इंडिया ब्लॉक की ओर;  एनडीए की जीत की प्रबल संभावना
New Assembly in Uttar Pradesh: सहारा समूह बनाएगी उत्तर प्रदेश में नई विधानसभा! सहारा शहर में नई विधानसभा बनाने को लेकर योगी की मंजूरी का इंतज़ार

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups