Gujarat Assembly Election : प्रधानमंत्री का गुजरात दौरा, आज भाजपा की चुनाव रैली में लेंगे हिस्सा

Mon, Nov 21 , 2022, 11:45 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

नई दिल्ली, 21 नवंबर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, (Prime Minister Narendra Modi) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, (Amit Shah) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा जैसे तमाम बड़े नेता ताबड़तोड़ जनसभा कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी के नेता दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी माहौल बनाने में जुटे हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज पहली बार चुनाव प्रचार में शामिल होंगे। गुजरात में दो चरणों में विधानसभा चुनाव (Assembly Election) होने हैं। पहले चरण का चुनाव 1 दिसंबर और दूसरे चरण का 5 दिसंबर को होगा।


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार दोपहर 12 बजे सुरेंद्रनगर, दोपहर 2 बजे जंबूसर और शाम चार 4 बजे नवसारी में चुनाव जनसभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले मोदी ने रविवार को गुजरात में चार रैली कीं। प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान विपक्षी दलों को आड़े हाथ लिया। मोदी ने कहा कि आपने देखा होगा कि कैसे एक कांग्रेस नेता एक महिला के साथ पदयात्रा कर रहे थे। वो महिला नर्मदा विरोधी कार्यकर्ता थी। वह और अन्य लोगों ने कानूनी अड़चनें पैदा करके परियोजना को तीन दशकों तक रोके रखा था। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज चार जनसभाएं करेंगे। शाह सुबह 11 बजे द्वारका के खम्भालिया, दोपहर एक बजे गिर सोमनाथ के कोडिनार, दोपहर तीन बजे जूनागढ़ के मांगरोल और शाम छह बजे कच्छ के भुज में चुनाव रैली को संबोधित करेंगे। 

 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Tejashwi Yadav On Exit Polls: तेजस्वी यादव ने एग्जिट पोल को खारिज किया! प्रतिक्रिया में कहा- नतीजों को लेकर किसी भी तरह की कोई गुंजाइश नहीं है
 UK Issues Travel Advisory: भारत-पाकिस्तान सीमा से 10 किलोमीटर दूर रहें'! UK ने जारी की यात्रा सलाह, इन इलाकों में यात्रा न करने की दी चेतावनी
वाराणसी की आरपीएफ टीम ने 15 बच्चों को तस्करों के चंगुल से बचाया, तीन गिरफ्तार; इन बच्चों को बक्सर से राजकोट ले जाया जा रहा था 
 महिला मतदाताओं ने बड़ी संख्या में NDA को मतदान किया,जबकि पुरुषों का झुकाव विपक्षी दल इंडिया ब्लॉक की ओर;  एनडीए की जीत की प्रबल संभावना
New Assembly in Uttar Pradesh: सहारा समूह बनाएगी उत्तर प्रदेश में नई विधानसभा! सहारा शहर में नई विधानसभा बनाने को लेकर योगी की मंजूरी का इंतज़ार

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups