पूर्व मंत्री सिंघार के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज

Mon, Nov 21 , 2022, 11:12 AM

Source : Uni India

भोपाल, 21 नवंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार (Kamalnath government) के दौरान मंत्री रहे कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक उमंग सिंघार के खिलाफ उनकी पत्नी की शिकायत पर दुष्कर्म समेत अन्य कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा (Dr Narottam Mishra) ने आज एक बयान जारी करते हुए बताया कि कांग्रेस सचिव और गुजरात चुनाव में सह प्रभारी, विधायक उमंग सिंगार के खिलाफ धार के नौगांव थाने में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। उनकी पत्नी ने दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
उन्होंने बताया कि विधायक पर आरोप है कि पीडब्ल्यूडी कार्यालय (PWD Office) के पीछे विधायक निवास में उमंग सिंघार ने नवंबर 2021 से लेकर 18 नवंबर 2022 के बीच महिला के साथ दुष्कर्म किया और मारपीट कर अभद्र व्यवहार भी किया। विधायक पर अप्राकृतिक कृत्य किए जाने का भी आरोप लगा है। नौगांव पुलिस ने इन सभी आरोपों के आधार पर उमंग सिंगार के खिलाफ आइपीसी की धारा 376, 377 और 498 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Tejashwi Yadav On Exit Polls: तेजस्वी यादव ने एग्जिट पोल को खारिज किया! प्रतिक्रिया में कहा- नतीजों को लेकर किसी भी तरह की कोई गुंजाइश नहीं है
 UK Issues Travel Advisory: भारत-पाकिस्तान सीमा से 10 किलोमीटर दूर रहें'! UK ने जारी की यात्रा सलाह, इन इलाकों में यात्रा न करने की दी चेतावनी
वाराणसी की आरपीएफ टीम ने 15 बच्चों को तस्करों के चंगुल से बचाया, तीन गिरफ्तार; इन बच्चों को बक्सर से राजकोट ले जाया जा रहा था 
 महिला मतदाताओं ने बड़ी संख्या में NDA को मतदान किया,जबकि पुरुषों का झुकाव विपक्षी दल इंडिया ब्लॉक की ओर;  एनडीए की जीत की प्रबल संभावना
New Assembly in Uttar Pradesh: सहारा समूह बनाएगी उत्तर प्रदेश में नई विधानसभा! सहारा शहर में नई विधानसभा बनाने को लेकर योगी की मंजूरी का इंतज़ार

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups