नई दिल्ली, 20 नवंबर (वार्ता ) संसद का शीतकालीन सत्र (Parliament Winter Session:) 7 दिसंबर से शुरू होगा और 29 दिसंबर तक चलेगा। संसद सचिवालय (Parliament Secretariat) ने शनिवार देर शाम एक वक्तव्य जारी कर कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उच्च सदन की बैठक 7 दिसंबर से बुलाने की मंजूरी दे दी है। वक्तव्य के अनुसार शीतकालीन सत्र 29 दिसंबर को संपन्न होगा। बताया जा रहा है कि इस सत्र कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी जा सकती है। प्रह्लाद जोशी ने कहा कि संसद का शीतकालीन सत्र इस साल 7 दिसंबर से 29 दिसंबर तक चलेगा। आगामी शीतकालीन सत्र (Winter Session 2022) में कुल 17 कार्य दिवस होंगे।
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने एक ट्वीट में लिखा, 'संसद का शीतकालीन सत्र 7 दिसंबर से शुरू होगा और 29 दिसंबर तक चलेगा, जिसमें 23 दिनों में 17 बैठकें होंगी। अमृत काल के बीच सत्र के दौरान विधायी कार्य और अन्य मुद्दों पर चर्चा की उम्मीद है। रचनात्मक बहस के लिए तत्पर हैं।'
Winter Session, 2022 of Parliament will commence from 7 December & continue till 29th December having 17 sittings spread over 23 days. Amid Amrit Kaal looking forward to discussions on Legislative Business & other items during the session. Looking forward for constructive debate. pic.twitter.com/4LnYvEaUmd
— Pralhad Joshi (@JoshiPralhad) November 18, 2022



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Nov 20 , 2022, 10:12 AM