भाजपा प्रदेश प्रभारी के वायरल वीडियो पर कांग्रेस ने कसा तंज

Sat, Nov 19 , 2022, 02:10 AM

Source : Uni India

भोपाल, 19 नवंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के प्रदेश प्रभारी पी मुरलीधर राव (P Muralidhar Rao) के सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो पर प्रदेश की कांग्रेस इकाई ने तंज कसा है। राव इस वायरल वीडियो में ये कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि सभी विभीषण बाहर आ गए हैं, अब वहां बचा कौन है। इसके साथ ही वे मंच पर मौजूद दो मंत्रियों प्रद्युम्न सिंह तोमर और महेंद्र सिंह सिसोदिया के नाम भी बोलते हुए सुनाई दे रहे हैं। ये दोनों मंत्री केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक हैं, जो पिछले विधानसभा चुनाव के बाद वर्ष 2019 में कांग्रेस छोड़कर सिंधिया के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे।
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करते हुए कांग्रेस की प्रदेश इकाई के मीडिया विभाग (media department) के अध्यक्ष के के मिश्रा ने कहा, 'भाजपा महामंत्री मुरलीधर राव ने मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया, प्रद्युम्न सिंह तोमर को उनकी मौजूदगी में कहा विभीषण! मैं तो कर्म से क्षत्रिय हूं,पर आप? उसूलों पे जहाँ आँच आये टकराना ज़रूरी है, जो ज़िन्दा हों तो फिर ज़िन्दा नज़र आना ज़रूरी है! विभीषणों आपके स्वाभिमान को शुभकामनाएं'। ये वीडियो प्रदेश कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भी ट्वीट किया गया है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Tejashwi Yadav On Exit Polls: तेजस्वी यादव ने एग्जिट पोल को खारिज किया! प्रतिक्रिया में कहा- नतीजों को लेकर किसी भी तरह की कोई गुंजाइश नहीं है
 UK Issues Travel Advisory: भारत-पाकिस्तान सीमा से 10 किलोमीटर दूर रहें'! UK ने जारी की यात्रा सलाह, इन इलाकों में यात्रा न करने की दी चेतावनी
वाराणसी की आरपीएफ टीम ने 15 बच्चों को तस्करों के चंगुल से बचाया, तीन गिरफ्तार; इन बच्चों को बक्सर से राजकोट ले जाया जा रहा था 
 महिला मतदाताओं ने बड़ी संख्या में NDA को मतदान किया,जबकि पुरुषों का झुकाव विपक्षी दल इंडिया ब्लॉक की ओर;  एनडीए की जीत की प्रबल संभावना
New Assembly in Uttar Pradesh: सहारा समूह बनाएगी उत्तर प्रदेश में नई विधानसभा! सहारा शहर में नई विधानसभा बनाने को लेकर योगी की मंजूरी का इंतज़ार

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups