एलन मस्क ने शेयर की 'Twitter की कब्र' की तस्वीर

Fri, Nov 18, 2022, 11:29

Source : Hamara Mahanagar Desk

एलन मस्क (Elon Musk) ने ट्विटर की कमान अपने हात में लेने के बाद यह कंपनी बहुत चर्चा में बनी हुई है। मस्क लगातार कंपनी के नियमों में बदलाव कर रहे हैं। लेकिन कंपनी के कर्मचारियों से लेकर ट्विटर यूजर्स को मस्क के बदलाव ज्यादा रास नहीं आ रहे। मस्क ने ब्लू टिक (Blue Tick) के लिए भुगतान का ऐलान किया तब से नामी हस्तियों ने ट्विटर छोड़ दिया है, वहीं भारी संख्या में कर्मचारियों को नौकरी से निकाले जाने और उनसे लंबी अविधि तक काम कराने की भी खूब आलोचना हो रही है। बता दें, ट्विटर अपने दफ्तरों को तत्काल प्रभाव से कुछ समय के लिए बंद कर रहा है।
'बीबीसी' की रिपोर्ट अनुसार, ट्विटर के कार्यालय (twitter office) 21 नवंबर से दोबारा खोले जाएंगे। ऐसे में ट्विटर पर #RIPTwitter ट्रेंड हो रहा है, जिसके साथ लोग खूब मीम्स शेयर कर रहे हैं। खुद मस्क ने भी एक मीम्स शेयर किया जिसमें आप 'ट्विटर की कब्र' देख सकते हैं।

 

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups