लोगों की आमदानी बढ़ाने और बिहार के विकास के लिए करें काम : नीतीश

Wed, Nov 16 , 2022, 09:43 AM

Source : Uni India

पटना 16 नवंबर (वार्ता)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) ने अधिकारियों से आज कहा कि लोगाें की आमदानी बढ़ाने और प्रदेश के विकास के लिए काम करें। श्री कुमार ने बुधवार को यहां उनकी अध्यक्षता में चतुर्थ कृषि रोडमैप की तैयारी को लेकर हुई समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कृषि रोड मैप से 12 विभाग संबद्ध है। कृषि रोड मैप के निर्धारित लक्ष्य के मुताबिक कार्यों का सही विषलेषण एवं आंकलन करें। तीनों कृषि रोड मैप (agriculture road map) की कई उपलब्धियां हैं लेकिन इसके अलावा कहीं कुछ और कमी है, उसे दूर करें और चौथे कृषि रोड मैप के लिये बेहतर कार्ययोजना एवं लक्ष्य निर्धारित करें। उन्होंने कहा कि लोगों की आमदनी बढ़े, राज्य का विकास हो, इसके लिये सभी ठीक से काम करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों के हित के लिये वह वर्ष 2008 से ही कृषि रोड मैप के माध्यम से लगातार काम कर रहे हैं ताकि कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों का तेजी से विकास हो सके। राज्य की 75 प्रतिशत आबादी कृषि पर निर्भर है। हर खेत तक सिंचाई पहुंचाने के लक्ष्य पर काम किया जा रहा है। हर घर तक बिजली पहुंच गयी है और किसानों को भी बिजली उपलब्ध करायी जा रही है। राज्य बाढ़ और सुखाड़ दोनों आपदा से प्रभावित रहता है। बाढ़ एवं सुखाड़ से बचाव के लिये कई दीर्घकालिक कदम उठाये गये हैं। बाढ़ और सुखाड़ की स्थिति में प्रभावितों को सरकार हरसंभव मदद उपलब्ध कराती है। उनका मानना है कि राज्य के खजाने पर पहला अधिकार आपदा पीड़ितों का है। देश में जितना क्षेत्र बाढ़ से प्रभावित है, उसका 73 प्रतिशत बिहार में है।
श्री कुमार ने कहा कि समेकित चौर विकास कार्यक्रम को बढ़ावा दें और तेजी से काम करें, इससे चौर क्षेत्र के किसानों को फायदा होगा। पशु संसाधनों के विकास के तहत गाय को बढ़ावा दें। गाय का दूध काफी उपयोगी एवं फायदेमंद है। उन्होंने कहा कि राज्य में उसना चावल खाने वालों की संख्या अधिक है। उसना चावल मिलों की संख्या बढ़ायें ताकि उसना चावल अधिक से अधिक उपलब्ध हो सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि भूमि विवाद के कारण अपराध की कई घटनायें होती हैं। गड़बड़ करनेवालों पर कार्रवाई होती है। भूमि का आपसी विवाद खत्म होना जरूरी है। सर्वे और सेटलमेंट का काम तेजी से पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि बिहार से झारखंड के अलग होने के बाद राज्य का हरित आवरण नौ प्रतिशत था। हरित आवरण बढ़ाने के लिये बड़ी संख्या में पौधारोपण कराया गया। राज्य का हरित आवरण 17 प्रतिशत तक पहुंचाने के लिये तेजी से काम करें।
श्री कुमार को कृषि विभाग के सचिव एन. सरवन कुमार (Secretary N. Sarvan Kumar) ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से अब तक के तीनों कृषि रोड मैप की उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चतुर्थ कृषि रोड मैप के सूत्रण के लिये विशेषज्ञ समिति का गठन कर प्राथमिकतायें तय की गयी है ताकि कृषि के क्षेत्र में और अधिक उपलब्धि हासिल किया जा सके। उन्होंने पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की उपलब्धियों की भी जानकारी दी।
मुख्यमंत्री को सहकारिता विभाग की सचिव बंदना प्रेयसी, उद्योग विभाग के प्रधान सचिव संदीप पौंड्रिक, लघु जल संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव रवि मनु भाई परमार, जल संसाधन विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल, ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव संजीव हंस, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव विनय कुमार, ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव ब्रजेश कुमार मेहरोत्रा, गन्ना उद्योग विभाग के सचिव नर्मदेश्वर लाल तथा पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के प्रधान सचिव अरविंद कुमार चौधरी ने अपने-अपने विभाग की उपलब्धियों एवं चतुर्थ कृषि रोड मैप के लिये प्राथमिकताओं के संबंध में प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी।
बैठक में उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, ऊर्जा तथा योजना एवं विकास मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री तथा गन्ना उद्योग मंत्री आलोक कुमार मेहता, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री मो. अफाक आलम, सहकारिता मंत्री सुरेन्द्र प्रसाद यादव, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह, कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत, उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ, लघु जल संसाधन मंत्री जयंत राज, मुख्यमंत्री के परामर्शी अंजनी कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त परामर्शी मनीष कुमार वर्मा, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, विकास आयुक्त विवेक कुमार सिंह, वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव सह मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डाॅ. एस. सिद्धार्थ सहित 12 संबद्ध विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति, बिहार कृषि विष्वविद्यालय सबौर के कुलपति, डाॅ0 राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा, समस्तीपुर के कुलपति सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Tejashwi Yadav On Exit Polls: तेजस्वी यादव ने एग्जिट पोल को खारिज किया! प्रतिक्रिया में कहा- नतीजों को लेकर किसी भी तरह की कोई गुंजाइश नहीं है
 UK Issues Travel Advisory: भारत-पाकिस्तान सीमा से 10 किलोमीटर दूर रहें'! UK ने जारी की यात्रा सलाह, इन इलाकों में यात्रा न करने की दी चेतावनी
वाराणसी की आरपीएफ टीम ने 15 बच्चों को तस्करों के चंगुल से बचाया, तीन गिरफ्तार; इन बच्चों को बक्सर से राजकोट ले जाया जा रहा था 
 महिला मतदाताओं ने बड़ी संख्या में NDA को मतदान किया,जबकि पुरुषों का झुकाव विपक्षी दल इंडिया ब्लॉक की ओर;  एनडीए की जीत की प्रबल संभावना
New Assembly in Uttar Pradesh: सहारा समूह बनाएगी उत्तर प्रदेश में नई विधानसभा! सहारा शहर में नई विधानसभा बनाने को लेकर योगी की मंजूरी का इंतज़ार

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups