कोलकाता, 16 नवंबर (वार्ता) देश की प्रमुख एयरलाइन कंपनी इंडिगो (Indigo) ने अंतरराष्ट्रीय संपर्क बढ़ाने के अपने लक्ष्य के तहत बुधवार को हैदराबाद-ढाका के बीच दोबारा सीधी उड़ान सेवा शुरू करने की घोषणा की। ढाका जाने वाले यात्रियों को सुविधा देने के लिए उड़ान की शुरुआत 09 दिसंबर से की जाएगी। इंडिगो के वैश्विक बिक्री प्रमुख विनय मल्होत्रा ने कहा,''कोविड महामारी (covid pandemic) के बाद देश को अंतरराष्ट्रीय बाजार (International market) से जोड़ने के हमारे लक्ष्य के अनुरूप हम हैदराबाद से ढाका के बीच सीधी उड़ान सेवा शुरू करते हुए प्रसन्न हैं। यह उड़ान सेवा मेडीकल पर्यटकों को भी लाभ पहुंचाएगी जो इलाज के लिए बंगलादेश से भारत आते हैं।''
भारतीय पर्यटन मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, विदेश से इलाज के लिए आने वाले पर्यटकों में से 54 प्रतिशत लोग बंगलादेश से आते हैं। बंगलादेश की राजधानी ढाका कई उत्कृष्ट लोगों का घर है जो कला, विकास और संस्कृति के क्षेत्र में सफल हुए हैं। यह शहर पिछले कुछ वर्षों में बड़े पैमाने पर विकसित हुआ है। यहां पर कई शैक्षणिक संस्थानों और अनुसंधान केंद्र भी है। ढाका में मुगल-शैली की ढेर सारी रचनाएं हैं जो पर्यटकों को लुभाती हैं।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Nov 16, 2022, 03:03