कोलकाता में अक्टूबर में हुए 6,788 घरों की बिक्री के सौदे

Wed, Nov 16, 2022, 02:10

Source : Uni India

कोलकाता, 16 नवंबर (वार्ता) कोलकाता महानगर क्षेत्र (KMA) में अक्टूबर 2022 में 6,788 घरों की बिक्री (sale of houses) के सौदे हुए जो एक वर्ष पूर्व के माह में हुए सौदों से 45 प्रतिशत अधिक है। देश में रियल एस्टेट क्षेत्र में परामर्श प्रदान करने वाली फर्म नाइट फ्रैंक ने एक रिपोर्ट में कहा कि इन आवासीय सौदों के साथ यह माह वर्ष 2022 का सर्वोच्च आवासीय संपत्ति के सौदों वाला रहा। रिपोर्ट में कहा गया कि अक्टूबर 2022 में दुर्गा पूजा के होने से घरों की बिक्री में उछाल दर्ज किया गया जो सितंबर 2022 से 17 प्रतिशत अधिक है।
कोलकाता (Kolkata) में नए घरों की मांग को बढ़ाने के लिए स्टाम्प शुल्क में कटौती की गयी थी जिसके फायदे देखे जा रहे हैं। वर्ष 2021 में हुए कुल सौदों का 97 प्रतिशत हिस्सा वर्ष 2022 के 10 महीनों में पंजीकृत हो गया है। नाइट फ्रैंक ने बताया कि सरकार ने 31 दिसंबर 2022 तक स्टाम्प शुल्क में दो प्रतिशत की रियायत दी है जिससे घरों की बिक्री में मजबूती जारी रहेगी। शहर में स्टाम्प शुल्क में कटौती के बाद जुलाई 2021 से 69,743 आवासीय संपत्तियों के सौदे हुए हैं।
अक्टूबर 2022 में हुए सौदों में सबसे अधिक 44 प्रतिशत 47-92 वर्ग मीटर क्षेत्रफल वाली आवासीय संपत्तियों की बिक्री हुयी जबकि इससे बड़ी 93 वर्ग मीटर का कुल बिक्री में 32 प्रतिशत हिस्सा रहा। आलोच्य माह में 46 वर्ग मीटर तक की आवासीय संपत्तियों की बिक्री 24 प्रतिशत रही। रिपोर्ट के अनुसार, अक्टूबर 2022 में सभी क्षेत्रफल वाली संपत्तियों में उछाल दर्ज किया गया।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups