ठाणे, 14 नवंबर। NCP विधायक जितेंद्र आव्हाड (Jitendra Awhad) ने ट्वीट किया है कि वह विधायक पद से इस्तीफा दे देंगे। इस ट्वीट को लेकर सियासी चर्चाएं शुरू हो गई हैं। बता दें कि जितेंद्र आव्हाड ने पुलिस पर कई आरोप लगाए हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए यह भी आरोप लगाया है कि पुलिस ने 72 घंटे के अंदर उनके खिलाफ दो 'झूठे' मामले दर्ज किए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि 'यह लोकतंत्र की हत्या है'। जितेंद्र ने यह कहते हुए आक्रामक रुख अपनाया है कि 'वह अपने ऊपर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ लड़ेंगे'। इस बीच, आव्हाड के खिलाफ 'छेड़छाड़' का मामला दर्ज होने के बाद एनसीपी कार्यकर्ता आक्रामक हो गए। उन्होंने मुंब्रा पुलिस स्टेशन (Mumbra Police Station) के बाहर भी विरोध प्रदर्शन किया।
आव्हाड ने किया ट्वीट
NCP विधायक जितेंद्र आव्हाड ने ट्वीट करते हुए लिखा- ‘मैं अपने विधायक से इस्तीफा देने का फैसला कर रहा हूं'। एनसीपी विधायक ने पुलिस पर 72 घंटे के भीतर उनके खिलाफ दो 'झूठे मामले' दर्ज करने का आरोप लगाया है। साथ ही जितेंद्र आव्हाड ने एक ट्वीट में कहा है कि 'लोकतंत्र की हत्या को नंगी आंखों से नहीं देखा जा सकता है।’
पोलीसांनी माझ्या विरुद्ध ७२ तासात २ खोटा गुन्हा दाखल केला आणि तोही



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Nov 14 , 2022, 09:55 AM