नयी दिल्ली 13 नवंबर (वार्ता)। कांग्रेस (Congress) ने गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly Elections) के लिए छह और उम्मीदवारों की सूची रविवार को जारी की। कांग्रेस के चुनाव प्रभारी मुकुल वासनिक ने यह सूची जारी करते हुए बताया कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (Central Election Committee) ने इन उम्मीदवारों का चयन किया है। गुजरात विधानसभा के दो चरण में होने वाले चुनाव के लिए पार्टी की यह 5वीं सूची है और इस तरह से 182 सदस्यीय विधानसभा के लिए पार्टी ने 110 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। कांग्रेस ने पहली और दूसरी सूची में 89 प्रत्याशी घोषित किये और उसके बाद तीन सूची में महज 21 उम्मीदवारों के नाम ही तय किये जा सके हैं। राज्य की 182 विधानसभा सीटों में से पहले चरण में 89 सीटों पर एक दिसंबर को तथा शेष 93 सीटों पर पांच दिसंबर को मतदान होना है। आठ दिसंबर को मतगणना की जाएगी।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Nov 13 , 2022, 08:26 AM