नयी दिल्ली 12 नवंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने शनिवार को हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के मतदाताओं से लोकतंत्र के पर्व में पूरे उत्साह के साथ भाग लेने की अपील की।
मोदी ने ट्वीट में कहा, "आज हिमाचल प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों के लिए मतदान का दिन है। मैं देवभूमि के सभी मतदाताओं से पूरे जोश के साथ लोकतंत्र के त्योहार में भाग लेने और मतदान का नया कीर्तिमान बनाने का अनुरोध करता हूं। प्रधानमंत्री ने उन युवा मतदाताओं को भी बधाई दी जो पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उन्होंने कहा, इस अवसर पर पहली बार मतदान करने वाले राज्य के सभी युवाओं को मेरी विशेष शुभकामनाएं।
हिमाचल प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों के लिए आज मतदान का दिन है। देवभूमि के समस्त मतदाताओं से मेरा निवेदन है कि वे लोकतंत्र के इस उत्सव में पूरे उत्साह के साथ भाग लें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं। इस अवसर पर पहली बार वोट देने वाले राज्य के सभी युवाओं को मेरी विशेष शुभकामनाएं।
— Narendra Modi (@narendramodi) November 12, 2022
हिमाचल प्रदेश के 68 विधानसभा क्षेत्रों में 55 लाख से अधिक मतदाता मतदान करेंगे। नतीजे आठ दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान करके मजबूत सरकार चुनने की अपील की।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (Jairam Thakur) ने भी राज्य के लोगों से मतदान प्रक्रिया में पूरे उत्साह के साथ भाग लेने का आग्रह किया।
एक मजबूत और भ्रष्टाचार मुक्त सरकार ही हिमाचल प्रदेश को विकास में अग्रणी रख देवभूमि की जनता की आकांक्षाओं को पूरा कर सकती है।
— Amit Shah (@AmitShah) November 12, 2022
हिमाचल के सभी मतदाताओं विशेषकर माताओं, बहनों व युवाओं से अपील करता हूँ कि प्रदेश के सुनहरे कल के लिए अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर एक सशक्त सरकार चुने।
हिमाचल प्रदेश के प्रिय मतदाताओं कल यानी 12 नवम्बर को लोकतंत्र के महापर्व को अवश्य मनाएं।
— Jairam Thakur (@jairamthakurbjp) November 11, 2022
आप सभी से विनम्र आग्रह है कि कल अपने मतदान केंद्र पहुंचकर बढ़चढ़कर मतदान करें।
प्रदेश की उन्नति के लिए आपका एक वोट अहम भूमिका निभाएगा। pic.twitter.com/hY2l3cVy4Z



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Nov 12 , 2022, 09:42 AM