नई दिल्ली, 11 नवंबर (वार्ता) कांग्रेस (Congress) ने गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly Elections) के लिए 46 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है। कांग्रेस ने गुजरात की 182 विधानसभा सीटों में से अब तक 89 उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। पार्टी ने चार नवंबर को राज्य विधानसभा चुनाव के लिए 43 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी (first list released) की थी।
पार्टी ने इस सूची में जिन प्रमुख नेताओं को टिकट दिए हैं उनमें पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष वीरजी ठुम्मर को लाठी, अंबरीश डेर को राजूला, प्रताप दुधात को सावरकुंडाल, विक्रम माडम को खंभालिया, भिखाभाई जोशी को जूनागढ, ललित वसोया को धोराजी, पूंजाजी वंश को ऊना, अर्जनभाई भूडिया को भुज, भीखाभाई जोशी को जूनागढ़, असलम साइकिलवाला को सूरत पर्व, अशोकभाई पटेल को सूरत उत्तर तथा कमलकुमार पटेल को वलसाड से चुनाव मैदान में उतारा है।
गुजरात विधानसभा की 182 सीटों के लिए दो चरणों में एक दिसंबर और पांच दिसंबर को मतदान होगा और मतगणना आठ दिसंबर को होगी।
गुजरात विधानसभा चुनाव: कांग्रेस पार्टी ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए 46 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। इससे पहले पार्टी ने 43 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी।#GujaratElections2022 pic.twitter.com/KnqX4VS9PD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 10, 2022



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Nov 11 , 2022, 09:31 AM