हरप्रीत सिंह ने थामा भाजपा का दामन

Wed, Nov 09 , 2022, 09:25 AM

Source : Uni India

नयी दिल्ली, 09 नवम्बर (वार्ता)। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में कांग्रेस के सिरमौर जिला महामंत्री हरप्रीत सिंह रतन ने बुधवार काे यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया। श्री रतन ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (National President Jagat Prakash Nadda) के दिल्ली स्थित निवास पर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। श्री रतन के अनुसार उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी, श्री नड्डा और राज्य के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (Chief Minister Jai Ram Thakur) की नीतियों, कुशल नेतृत्व और कार्यकर्ता आधारित दल होने के कारण भाजपा कि सदस्यता ग्रहण की है। इस अवसर पर श्री नड्डा ने उनका पार्टी में आने पर स्वागत किया। श्री रतन लम्बे अर्से तक कांग्रेस अल्पसंखयक मोर्चा के उप-प्रधान भी रह चुके हैं। उन्होंने कांग्रेस पर कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान और उनकी भावनाओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। इसी से आहत होकर उन्होंने कांग्रेस के सभी पदों एवं प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Tejashwi Yadav On Exit Polls: तेजस्वी यादव ने एग्जिट पोल को खारिज किया! प्रतिक्रिया में कहा- नतीजों को लेकर किसी भी तरह की कोई गुंजाइश नहीं है
 UK Issues Travel Advisory: भारत-पाकिस्तान सीमा से 10 किलोमीटर दूर रहें'! UK ने जारी की यात्रा सलाह, इन इलाकों में यात्रा न करने की दी चेतावनी
वाराणसी की आरपीएफ टीम ने 15 बच्चों को तस्करों के चंगुल से बचाया, तीन गिरफ्तार; इन बच्चों को बक्सर से राजकोट ले जाया जा रहा था 
 महिला मतदाताओं ने बड़ी संख्या में NDA को मतदान किया,जबकि पुरुषों का झुकाव विपक्षी दल इंडिया ब्लॉक की ओर;  एनडीए की जीत की प्रबल संभावना
New Assembly in Uttar Pradesh: सहारा समूह बनाएगी उत्तर प्रदेश में नई विधानसभा! सहारा शहर में नई विधानसभा बनाने को लेकर योगी की मंजूरी का इंतज़ार

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups