चंडीगढ़, 09 नवम्बर (वार्ता)। हरियाणा (Haryana) के मुख्यमंत्री मनोहर लाल (Chief Minister Manohar Lal) ने कहा है कि वर्ष 2014 में राज्य में बनी डबल इंजन सरकार की विकासात्मक सोच का परिणाम राज्य में दिखने लगा है और गत आठ वर्षों में इसे विकास के स्तर पर रिकॉर्ड कायम किया है। श्री मनोहर लाल ने कहा कि राज्य की आधारभूत संरचना के विकास में न केवल धन की उपलब्धता बढ़ाई गई है, बल्कि पूरे प्रदेश में सभी क्षेत्रों में नए प्रोजेक्ट (project) लगाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने नीतिगत बदलाव कर लम्बी अवधि की परियोजनाओं के लिए 8700 करोड़ रुपये का मध्यम अवधि खर्च आरक्षित कोष बनाया है। राज्य में 59 रेलवे ओवर ब्रिज (over bridge) और रेलवे अंडर ब्रिज (railway under bridge) बनाए गए हैं तथा 40 का काम प्रगति पर है। सरकार ने 7717 करोड़ रुपये की लागत से 18,470 किलोमीटर लम्बी सड़कों का सुधार किया है। राज्य में 17 नए राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित हुए हैं जिनमें से सात का कार्य पूरा हो चुका है और 10 प्रगति पर हैं। लगभग 70 हजार करोड़ रुपये की लागत से सराय कालेखां-करनाल और सराय-कालेखां से अलवर राजस्थान बॉर्डर के बीच रिजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम क्नेक्टिविटी परियोजना शुरू की गई। पलवल-सोनीपत और सोहना-मानेसर के लिए 5,618 करोड़ रुपये की लागत से हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर का भी शिलान्यास किया गया है। रोहतक में देश की पहली एलिवेटिड रेलवे लाइन बनाई गई कुरुक्षेत्र में भी एलिवेटेड रेलवे लाइन का कार्य शुरू हो चुका है। दिल्ली के चारों तरफ यातायात को सुगम करने के लिए कुंडली-मानेसर-पलवल और कुण्डली-गाजियाबाद-पलवल एक्सप्रेस–वे बनाये गए, जिन पर यातायात शुरू हो चुका है। सोनीपत-जींद रेलवे लाइन पर भी यातायात शुरू तथा रोहतक -महम-हांसी और करनाल यमुनानगर रेलवे लाइन का कार्य शुरू हो गया है।
इसके अलावा, नरेला से कुण्डली, सोनीपत हुडा सिटी सेंटर रेलवे स्टेशन सेक्टर-22, साइबर सिटी फरीदाबाद और गुरुग्राम व रेजांगला चौक से सेक्टर-21 द्वारका तक भी दिल्ली मेट्रो विस्तार को मंजूरी मिल गई है। राज्य ने गत आठ वर्षोँ में अम्बाला और भिवानी के रिंग रोड तथा हिसार, करनाल, कुरुक्षेत्र, पिंजौर तथा जींद नगरों के बाइपास बनाए गए हैं।
मुख्यमंत्री का दृढ़ विश्वास है कि वर्तमान राज्य सरकार के कार्यकाल में जिस गति से विकास के कार्य हुए हैं, उस गति से आगे बढ़ते हुए आने वाला हरियाणा 21वीं सदी का विकसित और समृद्ध प्रदेश होगा, जहां शांति, सद्भावना और आपसी भाईचारे की कड़ियां और भी मजबूत होंगी। राज्य सरकार सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास-सबका सम्मान की आदर्श नीति पर चलते हुए कार्य करती रहेगी।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Nov 09 , 2022, 06:30 AM