अधिक से अधिक लोगों की हो बहाली : नीतीश

Wed, Nov 09 , 2022, 05:49 AM

Source : Uni India

पटना 09 नवंबर (वार्ता)। बिहार में रोजगार के अधिक से अधिक अवसर सृजित करने को प्रतिबद्ध मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) ने आज अधिकारियों को ज्यादा से ज्यादा लोगों की बहाली करने का निर्देश देते हुए कहा कि जो नियुक्ति अभी होनी है उसे पूरी सक्रियता से पूरा करें। श्री कुमार ने बुधवार को यहां सम्राट अशोक कंवेंशन केंद्र स्थित ज्ञान भवन विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग के नवचयनित सहायक प्राध्यापक (असैनिक) एवं पंचायती राज विभाग के प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारियों (Panchayat Raj Officers) के बीच नियुक्ति पत्र वितरित करने के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोगों की बहाली का काम करते रहिए। जो और बहाली होनी है, उसको पूरी सक्रियता से पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि लोगों को नौकरी भी मिलेगी और रोजगार भी मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि खुशी की बात है कि आज विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग के 281 नवचयनित सहायक प्राध्यापक (असैनिक) तथा पंचायती राज विभाग के 144 प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिया गया है। कुल 425 पदों पर नियुक्ति पत्र वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार (government) ने हर जिले में एक-एक अभियंत्रण महाविद्यालय और 46 पॉलिटेक्निक संस्थानों का प्रावधान कर दिया है। लगभग सभी जगह निर्माण कार्य पूर्ण है और पढ़ाई की जा रही है। पहले इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए लोगों को बाहर जाना पड़ता था। श्री कुमार ने कहा कि अभियंत्रण महाविद्यालय में अभी 337 शिक्षक कार्यरत हैं। 2241 और पद स्वीकृत किये गये हैं। 398 पदों का चयन हुआ है, जिनमें से आज 281 लोगों को नियुक्ति पत्र दिया गया। 697 पदों पर साक्षात्कार चल रहा है। जितने और लोगों की बहाली की जरूरत है उनकी बहाली जल्दी ही की जाएगी। उन्होंने कहा कि डॉक्टर, इंजीनियर, पुलिस सहित अन्य विभागों में जितनी बहाली की जरूरत होगी वो शीघ्र पूरी की जायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायती राज विभाग द्वारा पंचायत सरकार भवन का सभी जगहों पर निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने पंचायत सरकार भवन बनवाकर केन्द्र सरकार और राज्य सरकार की तरह ही पंचायतों में पंचायत सरकार का नामकरण किया। यहां भी जो बहाली होनी है उसकी भी स्वीकृति दी जा चुकी है। सभी पंचायतों में सारा काम किया जा रहा है। हर स्तर पर लोगों की बहाली की जानी है। उनकी इच्छा है कि सब काम अच्छे ढंग से हो जाए।
श्री कुमार ने कहा कि उनकी मांग पर 15वें वित्त आयोग ने जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर पर पंचायती राज संस्थाओं एवं नगर निकाय संस्थाओं के लिये राशि का प्रावधान किया है। राज्य सरकार की तरफ से भी जो फंड है उसको इन तीनों स्तर पर दिया जा रहा है ताकि किसी भी प्रकार से काम करने में दिक्कत न हो। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा बच्चे-बच्चियां पढ़ें और आगे बढ़ें। पहले की स्थिति से आज बच्चे-बच्चियों की स्थिति में काफी बदलाव आया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में विकास के कई काम किये जा रहे हैं। हर घर बिजली, हर घर तक नल का जल, पक्की नली-गली का निर्माण, हर घर शौचालय का निर्माण किया गया है। लोगों को जो भी सुविधायें दी जा रही हैं उसके मेंटेनेंस को भी देखते रहना है। जो काम किये जा रहे हैं उसकी सतत् निगरानी के साथ-साथ उसके मेंटनेंस पर भी नजर रखना है। भवन, सड़क, पुल, पुलियों के भी मेंटेनेंस को देखते रहना है। सरकार जिन चीजों का निर्माण कार्य करती है, उसका मेंटेनेंस होना चाहिये। सभी कार्यों का क्रियान्वयन ठीक ढंग से हो, इसपर ध्यान देना है। श्री कुमार ने कहा कि गांव में अब रातों में सोलर स्ट्रीट लाइट के माध्यम से रोशनी उपलब्ध होगी, गांव का दृश्य अच्छा लगेगा। जो लोग गांव छोड़कर जा रहे थे उनको अपने गांव में ही विकास होने से अच्छा लगेगा। उन्होंने कहा कि कृषि के विकास को लेकर काम किये जा रहे हैं। कृषि के विकास से गांव में भी लोगों को और रोजगार मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी स्कूलों और काॅलेजों में बच्चे-बच्चियों को आपदा से कैसे बचें इसके संबंध में जानकारी देना है। लोगों को जागरूक करना है। लोगों को इसके संबंध में ज्ञान रहेगा तो वे सुरक्षित रहेंगे और आपदा के समय में कम से कम नुकसान होगा। इसके लिए पढ़ाई के अलावे लगातार लोगों को जागरूक करते रहना है। उन्होंने लोगों से आपस में प्रेम और भाईचारे का भाव बनाए रखने का आग्रह करते हुए कहा कि जाति और धर्म के नाम पर झगड़ा नहीं करना चाहिए। आपस में मिलकर रहिएगा तो विकास कीजिएगा, झगड़ा कीजिएगा तो विकास का काम रुक जाएगा। इसलिए, सभी लोग आपस में मिलकर रहें। समाज में कम से कम विवाद होने से समाज में अच्छा वातावरण रहेगा, राज्य और देश आगे बढ़ेगा।
कार्यक्रम को उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, विज्ञान एवं प्रावैधिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह, पंचायती राज मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव मिहिर कुमार सिंह तथा विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार सहित अन्य वरीय पदाधिकारी, शिक्षक एवं नियुक्ति पत्र पानेवाले नवचयनित सहायक प्राध्यापक एवं प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी उपस्थित थे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Tejashwi Yadav On Exit Polls: तेजस्वी यादव ने एग्जिट पोल को खारिज किया! प्रतिक्रिया में कहा- नतीजों को लेकर किसी भी तरह की कोई गुंजाइश नहीं है
 UK Issues Travel Advisory: भारत-पाकिस्तान सीमा से 10 किलोमीटर दूर रहें'! UK ने जारी की यात्रा सलाह, इन इलाकों में यात्रा न करने की दी चेतावनी
वाराणसी की आरपीएफ टीम ने 15 बच्चों को तस्करों के चंगुल से बचाया, तीन गिरफ्तार; इन बच्चों को बक्सर से राजकोट ले जाया जा रहा था 
 महिला मतदाताओं ने बड़ी संख्या में NDA को मतदान किया,जबकि पुरुषों का झुकाव विपक्षी दल इंडिया ब्लॉक की ओर;  एनडीए की जीत की प्रबल संभावना
New Assembly in Uttar Pradesh: सहारा समूह बनाएगी उत्तर प्रदेश में नई विधानसभा! सहारा शहर में नई विधानसभा बनाने को लेकर योगी की मंजूरी का इंतज़ार

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups