लखनऊ, 09 नवंबर (वार्ता)। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की मैनपुरी लोकसभा और रामपुर सदर तथा खतौली विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव (by-election) में राष्ट्रीय लोक दल (National People's Dal) के साथ गठबंधन कर मैदान में उतरने की घोषणा की है। सपा ने बुधवार को ट्वीट किया,'' समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल गठबंधन के साथ उत्तर प्रदेश में होने वाले उपचुनाव लड़ेंगे। जिसमें मैनपुरी लोकसभा और रामपुर विधानसभा में सपा उम्मीदवार खड़ा किया जाएगा जबकि खतौली सीट से रालोद का उम्मीदवार मैदान में उतरेगा।'' उत्तर प्रदेश में इस वर्ष हुए विधानसभा चुनाव में सपा और रालोद ने मिलकर चुनाव लड़ा था। सपा के संस्थापक मुलायम सिंह की मृत्यु के बाद मैनपुरी लोक सभा सीट खाली हुई है। रामपुर सदर और खतौली विधानसभा के मौजूदा विधायक सपा के आजम खान और भारतीय जनता पार्टी के विक्रम सिंह सैनी को अलग-अलग मामले में अदालत ने दोषी ठहराया था, जिसके बाद उनकी विधानसभा सदस्यता अयोग्य घोषित कर दी गयी और ये दोनों सीटें खाली हुयी थी। आजम खान को नफरत भरे भाषण को लेकर तीन वर्ष की जबकि विक्रम सैनी को मुजफ्फरनगर जिले के कवल टाउन में वर्ष 2013 में हुए दंगा मामले को लेकर दो वर्ष की सजा दी गयी।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Nov 09 , 2022, 04:19 AM