Himachal Assembly Elections 2022: हिमाचल। हिमाचल (Himachal) आने वाले गुजरात और हिमाचल प्रदेश चुनावों के लिए सभी पार्टियां जमकर प्रचार कर रही हैं। हिमाचल में बीजेपी (BJP) के कई बड़े नेता बड़ी सभाएं कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हिमाचल प्रदेश के दौरे पर हैं। उन्होंने कांगड़ा के चंबी मैदान से हिमाचल के लोगों को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने बीजेपी की ‘डबल इंजन सरकार’ (Double Engine Govt) की तारीफ करते हुए कांग्रेस पर हमला बोला। ‘कांग्रेस भ्रष्टाचार है’ ‘कांग्रेस हिमाचल को स्थिर सरकार कभी नहीं दे सकती और न देगी। उनके पास केवल दो-तीन राज्यों में सत्ता है। क्या कभी कांग्रेस राज्य से विकास की कोई खबर आती है? सिर्फ मारपीट की खबरें आ रही हैं। कांग्रेस का मतलब भ्रष्टाचार, कांग्रेस (Congress) का मतलब विकास में बाधक। कांग्रेस का आधार वंशवाद है। ऐसी सरकार कभी विकसित नहीं हो पाएगी।
उन्होंने आगे कहा कि ‘कांग्रेस का मतलब अस्थिरता’ और ‘उत्तराखंड के लोगों ने पुरानी परंपरा को बदल दिया और भाजपा को जीत दिलाई। उत्तर प्रदेश में भी 40 साल बाद लगातार दूसरी बार कोई पार्टी सत्ता में आई। मणिपुर में भी एक बार फिर बीजेपी की सरकार आ गई है। हम ऐसी राजनीतिक परंपरा बनाना चाहते हैं कि मतदाता हमें बार-बार मौका दें। इसलिए हम विकास और देश के लिए काम कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा, ‘कांग्रेस अस्थिरता की गारंटी है, कांग्रेस भ्रष्टाचार, घोटाले की गारंटी है और कांग्रेस विकास कार्यों में रुकावट की गारंटी है।
Only BJP's double engine governments can provide stability and good governance to the people of Himachal Pradesh. #VikasKaDoubleEngine https://t.co/rS60ShFTas
— Narendra Modi (@narendramodi) November 9, 2022



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Nov 09 , 2022, 04:04 AM