भुवनेश्वर, 06 नवंबर (वार्ता) ओडिशा में धामनगर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए रविवार सुबह आठ बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू (counting of votes begins) हो गयी। आज सुबह आठ बजे सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू हुई और उसके बाद साढ़े आठ बजे इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन (EVM) से मिले मतों की गिनती शुरू हुई। मतगणना सुचारू रूप से कराने के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई और पूरे इलाके को सीसीटीवी की निगरानी में रखी जा रही है।
धामनगर (सुरक्षित) विधानसभा क्षेत्र के लिए उपचुनाव तीन नवंबर को हुए। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक विष्णु सेठी की सितंबर में मृत्यु के कारण यह सीट खाली पड़ी थी।
चुनाव आयोग ने पूरी मतगणना प्रक्रिया की निगरानी के लिए एक पर्यवेक्षक की प्रतिनियुक्ति की है। उपचुनाव में बीजू जनता दल (बीजद) के अबंती दास, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी सूर्यवंशी सूरज, बाबा हरेकृष्ण सेठी (कांग्रेस), राजेंद्र कुमार दास (निर्दलीय) और पवित्र मोहन दास निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनावी मैदान में अपने भाग्य को अजमाने के लिए उतरे हैं। इन सभी उम्मीदवारों के भाग्य को फैसला आज हो रहा है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Nov 06 , 2022, 12:39 PM