मुबंई 06 नवंबर (वार्ता) महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एमपीसीसी) के अध्यक्ष नाना पटोले (Nana Patole) ने शनिवार को कहा कि सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से शुरु की गई भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। पटोले ने कहा कि पदयात्रा में सभी जातियों और धर्मों के लोग भाग ले रहे हैं और दुनिया ने भी इस पदयात्रा का संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा राजनीतिक लाभ के लिए नहीं बल्कि देश, लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए है।
उन्होंने कहा कि केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार तानाशाही तरीके से शासन कर रही है और लोग इससे थक चुके हैं। पटोले ने कहा कि भाजपा के पास महंगाई, बेरोजगारी, अर्थव्यवस्था जैसी लोगों की मुख्य समस्याओं पर बात करने के लिए कुछ नहीं है, इसलिए इस पार्टी के नेता भारत जोड़ो यात्रा की आलोचना करके और लोगों का ध्यान भटकाकर अपनी नाकामी को छिपाने की कोशिश कर रहे है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Nov 06 , 2022, 10:08 AM