नलगोंडा, 05 नवंबर (वार्ता) तेलंगाना के मुनुगोडे विधानसभा (Munugode Assembly) क्षेत्र में गुरुवार को हुए उपचुनाव के बाद मतगणना (counting of votes) नलगोंडा शहर के वेयरहाउस कॉर्पोरेशन गोदाम में रविवार को निर्धारित मतगणना केंद्र पर सुबह आठ बजे से शुरू होगी। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार कोमाटिरेड्डी राजगोपाल रेड्डी सहित 47 उम्मीदवारों का फैसला कल होगा। इस साल अगस्त में कांग्रेस पार्टी के नेता ने इस सीट से इस्तीफा दे दिया था।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मतगणना 15 राउंड में पूरी की जाएगी। पहले दौर की मतगणना चौतुप्पल मंडल के लिए होगी और इसका परिणाम सुबह नौ बजे तक आ जाएगा, अन्य का अंतिम परिणाम कल शाम तक घोषित कर दिया जाएगा। सूत्रों ने बताया कि 298 मतदान केंद्रों से ईवीएम (EVM) को कड़ी सुरक्षा के बीच वेयरहाउस कोर्पोरेशन गोदाम के स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा में स्थानांतरित किया गया हकर दिया गया है। स्ट्रांग रूम को त्रिस्तरीय सुरक्षा मुहैया कराई गई हैं।
तेलंगाना के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) विकास राज ने कहा कि 686 डाक मतपत्र को कुल मतपत्रों में शामिल नहीं किया गया है। राज ने कहा, “मुनुगोडे ब्लॉक के जक्कलवरीगुडेम मतदान केंद्र पर सबसे अधिक 98.21 फीसदी मतदान हुआ। जबकि मरीगुडा ब्लॉक के दमेरा भीमनापल्ली में सबसे कम 82.62 फीसदी मतदान हुआ।
गौरतलब है कि कांग्रसे के राजगोपाल रेड्डी ने 2018 के चुनाव में मुनुगोड़े विधानसभा सीट जीती थी, उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी तेलंगाना राष्ट्र समिति के के. प्रभाकर रेड्डी को 23,552 मतों से हराया था।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Nov 05 , 2022, 03:15 AM