शिमला, 05 नवम्बर (वार्ता) हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के किन्नौर जिले के कल्पा के रहने वाले स्वतंत्र भारत के प्रथम मतदाता मास्टर श्याम शरण नेगी (Shyam Sharan Negi) का निधन हो गया है। जिला उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने श्याम शरण नेगी के निधन की पुष्टि की है। नेगी का शनिवार सुबह निधन हो गया था। वह 106 वर्ष के थे और देश में पहली बार हुए चुनाव में सबसे पहले उन्होंने मतदान किया था। नेगी ने बुधवार को कल्पा में अपने घर से पहली बार बैलेट पेपर से 14वीं विधानसभा के लिए मतदान किया था। प्रधानमंत्री मोदी ने भी देश के सबसे उम्रदराज मतदाता नेगी की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि इससे नई पीढ़ी के लोग मतदान के लिए प्रेरित होंगे।
स्वतंत्र भारत के पहले मतदाता 106 वर्षीय श्याम सरन नेगी का आज सुबह उनके पैतृक स्थान कल्पा में निधन हो गया। पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा: DC किन्नौर, हिमाचल प्रदेश pic.twitter.com/RlDHlfHjY4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 5, 2022
गौरतलब है कि पहले नेगी ने कहा था कि वह मतदान केंद्र में जाकर मतदान करेंगे, लेकिन स्वास्थ्य ठीक न होने के चलते घर से ही मतदान करना पड़ा। 34वीं बार मतदान करने वाले श्याम सरण नेगी ने पहली बार बुधवार को डाक मतपत्र के जरिए मतदान किया। जुलाई 1917 में जन्मे नेगी ने 1951 से लेकर अब तक 16 बार लोकसभा चुनाव में मतदान किया है। 2014 से हिमाचल के चुनाव आइकन भी हैं। वह 1951 से हर चुनाव में मतदान करते आ रहे है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने भी शतायु वोटर श्याम सरन नेगी को मतदान करने पर बधाई दी।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने स्वतंत्र भारत के पहले मतदाता एवं किन्नौर से संबंध रखने वाले श्याम सरण नेगी जी के निधन पर दुख व्यक्त किया है।
उन्होंने अपना कर्तव्य निभाते हुए 34वीं बार बीते दो नवंबर को ही विधानसभा चुनाव के लिए अपना पोस्टन वोट डाला, यह याद हमेशा भावुक करेगी।
उन्होंने ईश्वर उनकी पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकग्रस्त परिवारजनों को संबल प्रदान करें।
केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी प्रथम मतदाता के निधन पर शोक व्यक्त किया है। शाह ने आज ट्वीट किया, “देश के प्रथम वोटर हिमाचल के श्याम सरन नेगी जी का निधन दुःखद है। देश के पहले चुनाव से लेकर अब तक सभी चुनावों में उन्होंने मतदान किया। 106 वर्ष की आयु में देश की लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में उनकी आस्था व प्रतिबद्धता सभी के लिए प्रेरणीय है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। ॐ शांति”
देश के प्रथम वोटर हिमाचल के श्याम सरन नेगी जी का निधन दुःखद है।
— Amit Shah (@AmitShah) November 5, 2022
देश के पहले चुनाव से लेकर अब तक सभी चुनावों में उन्होंने मतदान किया। 106 वर्ष की आयु में देश की लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में उनकी आस्था व प्रतिबद्धता सभी के लिए प्रेरणीय है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। ॐ शांति



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Nov 05 , 2022, 12:52 PM