नई दिल्ली, 05 नवंबर। राजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के बीच बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर निशाना साधा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तुलना एडॉल्फ हिटलर (Adolf Hitler) से की है। भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को एडोल्फ हिटलर के रूप में चित्रित कर भाजपा कार्यालय के बाहर पोस्टर और होर्डिंग लगाया। तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने बताया कि उनकी तुलना हिटलर से इसलिए की क्योंकि दुनिया में ये दूसरा उदाहरण है। जब किसी नेता ने अपने ही राज्य को गैस चैंबर में बदल दिया।
सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा है कि दिल्ली गैस चैंबर में बदल गई है। दिल्ली की जनता प्रदूषण से मर रही है लेकिन अरविंद केजरीवाल राजनीतिक दौरे पर हैं। तजिंदर पाल सिंह बग्गा (Tajinder Pal Singh Bagga) का कहना है कि केजरीवाल ने दिल्ली को गैस चैंबर में बदल दिया लोग प्रदूषण से मर रहे हैं। लेकिन वह राजनीतिक पर्यटन पर हैं। पोस्टर में लिखा है कि केजरीवाल दूसरे हिटलर (Hitler) हैं उन्होंने दिल्ली को गैस चेंबर में बदल दिया है।
दिल्ली: भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एडोल्फ हिटलर के रूप में चित्रित कर भाजपा कार्यालय के बाहर पोस्टर और होर्डिंग लगाया। pic.twitter.com/gVCJ6YgYIq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 5, 2022



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Nov 05 , 2022, 12:15 PM