Gujarat Assembly Elections : कांग्रेस ने गुजरात के लिए जारी की 43 उम्मीदवारों की पहली सूची

Sat, Nov 05 , 2022, 09:11 AM

Source : Uni India

नई दिल्ली, 05 नवंबर (वार्ता) कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly Elections) के लिए आज 43 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी (List of candidates released) कर दी है। कांग्रेस के चुनाव प्रभारी महासचिव मुकुल वासनिक ने शुक्रवार देर रात गुजरात की 182 सदस्यीय विधानसभा के लिए 43 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। पार्टी ने प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मोढवाडिया को पोरबंदर से उम्मीदवार बनाया है।
पार्टी ने पहली सूची में जिन प्रमुख नेताओं को टिकट दिया है उनमें घाटियोदिया से अमीबेन याज्ञनिक, राजकोट दक्षिण से हितेशभाई वोरा, गांधीधाम से भारत सोलंकी, अकोटा से ऋत्विक जोशी, रावपुरा से संजय पटेल शामिल हैं। गौरतलब है कि गुजरात की कुल 182 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में मतदान होना है। पहले चरण में 89 सीटों पर एक दिसंबर को तथा शेष 93 सीटों के लिए पांच दिसंबर को मतदान होना है। चुनाव परिणाम आठ दिसंबर को हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के साथ घोषित होंगे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Tejashwi Yadav On Exit Polls: तेजस्वी यादव ने एग्जिट पोल को खारिज किया! प्रतिक्रिया में कहा- नतीजों को लेकर किसी भी तरह की कोई गुंजाइश नहीं है
 UK Issues Travel Advisory: भारत-पाकिस्तान सीमा से 10 किलोमीटर दूर रहें'! UK ने जारी की यात्रा सलाह, इन इलाकों में यात्रा न करने की दी चेतावनी
वाराणसी की आरपीएफ टीम ने 15 बच्चों को तस्करों के चंगुल से बचाया, तीन गिरफ्तार; इन बच्चों को बक्सर से राजकोट ले जाया जा रहा था 
 महिला मतदाताओं ने बड़ी संख्या में NDA को मतदान किया,जबकि पुरुषों का झुकाव विपक्षी दल इंडिया ब्लॉक की ओर;  एनडीए की जीत की प्रबल संभावना
New Assembly in Uttar Pradesh: सहारा समूह बनाएगी उत्तर प्रदेश में नई विधानसभा! सहारा शहर में नई विधानसभा बनाने को लेकर योगी की मंजूरी का इंतज़ार

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups