Assembly Election : वोट डालने के बाद हुई 106 साल के मतदाता की मृत्यु

Fri, Nov 04 , 2022, 02:41 AM

Source : Uni India

हमीरपुर 04 नवंबर (वार्ता) हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के ऊना जिला के एक 106 वर्षीय मतदाता ने मृत्यु शय्या पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया और पोस्टल बैलेट (postal ballot) के जरिए वोट डालने के दो घंटे बाद सलहना गांव के बीरू राम की मौत हो गई। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि बीरू राम ने विधानसभा चुनाव (assembly elections) के लिए बनाए गए मोबाइल बूथ के माध्यम से गुरुवार शाम को वोट डाला और शाम साढ़े चार बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
ये भी पढ़े : राजनाथ सिंह की रैली में लगे PoK के नारे
बीरू राम के तीन पुत्र, एक पुत्री, तीन पोते, दो पोतियां, दो परपोतियां और पांच परपोते हैं। शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। हिमाचल में गुरुवार को पोस्टल बैलेट के जरिए 7,800 लोगों ने वोट डाला, जिससे बैलेट वोटों की संख्या 12,893 हो गई। वहीं फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र (Fatehpur Assembly Constituency) के जगनोली पंचायत की एक अन्य मतदाता बंटो देवी (106 वर्षीय ) ने घर से मतपत्र के जरिए मतदान किया।
चुनाव विभाग की टीम ने उनके घर जाकर गुप्त मतदान की प्रक्रिया पूरी की।  बंटो देवी ने लोकतंत्र के उत्सव में भाग लेने में सक्षम होने पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने सभी मतदाताओं से12 नवंबर को मतदान करने की भी अपील की।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Tejashwi Yadav On Exit Polls: तेजस्वी यादव ने एग्जिट पोल को खारिज किया! प्रतिक्रिया में कहा- नतीजों को लेकर किसी भी तरह की कोई गुंजाइश नहीं है
 UK Issues Travel Advisory: भारत-पाकिस्तान सीमा से 10 किलोमीटर दूर रहें'! UK ने जारी की यात्रा सलाह, इन इलाकों में यात्रा न करने की दी चेतावनी
वाराणसी की आरपीएफ टीम ने 15 बच्चों को तस्करों के चंगुल से बचाया, तीन गिरफ्तार; इन बच्चों को बक्सर से राजकोट ले जाया जा रहा था 
 महिला मतदाताओं ने बड़ी संख्या में NDA को मतदान किया,जबकि पुरुषों का झुकाव विपक्षी दल इंडिया ब्लॉक की ओर;  एनडीए की जीत की प्रबल संभावना
New Assembly in Uttar Pradesh: सहारा समूह बनाएगी उत्तर प्रदेश में नई विधानसभा! सहारा शहर में नई विधानसभा बनाने को लेकर योगी की मंजूरी का इंतज़ार

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups